जिला में अब कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 789

0
14

रिपोर्ट- विनोद शर्मा

जिला में अब कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 789

 

आज 38 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज

 

नारनौल 29 जुलाई। सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार ने बताया कि जिला में आज 9 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 789 हो गई है। उन्होंने बताया कि आज 38 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 552 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जिला में कोरोना के 236 केस अभी भी एक्टिव हैं।

उन्होंने बताया कि आज 6 मोबाइल टीमों ने 352 लोगों की स्क्रीनिंग की है। जिले में 29 जुलाई तक 81635 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 47714 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 14619 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 547 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।

 

कोरोना संक्रमित की सूची:-

 

1   करीरा  -2

2   झिंगावन-1

3    नांगल चौधरी-1

4    लुजोता – 1

5    कुतबापुर -1

6    ककराला- 1

7    नांगल अटेली  – 1

8    थनवास – 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here