जिला में अब कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 770 आज 34 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज

0
22

रिपोर्ट- विनोद शर्मा/ आकाश यादव

जिला में अब कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 770

आज 34 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज

नारनौल 27 जुलाई। सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार ने बताया कि जिला में आज 16 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 770 हो गई है। उन्होंने बताया कि आज 34 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 507 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जिला में कोरोना के 262 केस अभी भी एक्टिव हैं।

उन्होंने बताया कि आज 6 मोबाइल टीमों ने 365 लोगों की स्क्रीनिंग की है। जिले में 24 जुलाई तक 80921 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 47170 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 14043 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 427 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।

कोरोना संक्रमित की सूची:-

1   मोहल्ला बड़ा बाग -4

2   पुरानी सराय -2

3   बेगपुर -1

4    कानोडिया महेंद्रगढ़ – 1

5    जैनपुर-1

6    लुजोता- 1

7    छाजुपुरम महेंद्रगढ़ – 1

8   कांवी – 1

9   नावा – 1

10   कुकसी-1

11  खरखड़ा बास-1

12   रसूलपुर- 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here