भीलवाड़ा में गुरुवार को एक बार फिर कोरोना बम फूटा
जानिए क्या और कैसे पैर पसारे है कोरोना ने….
दो फैक्ट्री सुरक्षा गार्ड व एक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की पत्नी सहित आठ लोग कोरोना पॉजिटिव आने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 92 हो गई।
*केस 1*
चिकित्सा विभाग की सूची के अनुसार चित्तौड़गढ़ दुर्ग स्थित संगम युनिर्वसिटी में कार्यरत अतिरिक्त प्रोफेसर की 4 माह से गर्भवती पत्नी गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव आई है। यह महिला, अपने प्रोफेसर पति के साथ करौली से आई थी। यह महिला अभी पति के साथ संगम यूनिवर्सिटी अर्पाटमेंट में रह रही है।
*केस 2*
इसी तरह ए सेक्टर शास्त्रीनगर निवासी 29 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। यह युवक नोएडा दिल्ली से ट्रेन द्वारा जयपुर और वहां से वाहन द्वारा 20 मई को भीलवाड़ा आया। उसी दिन युवक का सैंपल लिया गया| इसके बाद उसे होम क्वारेंटीन किया गया था। यह युवक नोएडा में जॉक कर रहा था।
*केस 3*
आजाद नगर एम सेक्टर निवासी 24 वर्षीय युवक भी आज पॉजिटिव निकला है। यहां उल्लेखनीय है कि इस युवक से पहले भी एक बुजुर्ग महिला सहित दो लोग संक्रमित आ चुके हैं।
*केस 4*
शहर के विद्युतनगर में रहने वाले एक 64 वर्षीय बुजुर्ग भी कोरोना संक्रमित निकले हैं। यह बुजुर्ग भयंदर मुंबई से अपनी पत्नी के साथ 20 मई को भीलवाड़ा आये थे। दंपती अपने पुत्र से मिलने मुंबई गये थे। मुंबई से लौटने के साथ ही इन्होंने कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया था। दंपती होम क्वारंटाइन है।
*केस 5*
मांडल इलाके में स्थित साईं लीला सिंथेटिक्स में तैनात दो सुरक्षा गार्ड पॉजिटिव आये हैं। इनमें एक 51 वर्षीय, जबकि दूसरा 33 वर्ष का है इनमें से 51 वर्षीय सुरक्षाकर्मी आरजिया में रह रहा है और पूर्व में संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया था वह अभी होम क्वारंटाइन है, जबकि दूसरा बलदेव पेट्रोल पंप के पीछे खेड़ा, मांडल में तीन सदस्यों के साथ रह रहा है। यह युवक सांई लीला फैक्ट्री छोड़ चुका था।
केस 6
गणेशपुरा निवासी 28 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव आया है। केस 7 केकड़ी इलाके में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दी है। गुरुवार को कंकोलिया घाटी निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित पाया गया। यह व्यक्ति भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती है।