बड़ी राहत: 5 और मरीजों ने कोरोना से जीती जंग,

0
13

रिपोर्ट राहुल गुप्ता रायपुर

बड़ी राहत: 5 और मरीजों ने कोरोना से जीती जंग, छत्तीसगढ़ में 16 एक्टिव केस

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए राहत की बड़ी खबर है। आज पांच और मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर जानकारी दी है। पांचों मरीजों को आज अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा।

रायपुर। एम्स में भर्ती कोरोनो के 5 और मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। छत्तीसगढ़ में एक्टिव केस की संख्या घटकर 16 हो गई है। यह जानकारी प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने ट्वीटर हैंडल पर दी है। उन्होंने बताया कि 5 लोगों में कबीरधाम जिले की 2 महिलाएं और 1 बच्चा, दुर्ग जिले से एक पुरुष दुर्ग और सूरजपुर जिले से एक पुरुष शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट किया है कि प्रदेश में कोविड 19 के एक्टिव केस 21 से घटकर 16 रह गए हैं। 16 लोगों की का हालत स्थिर है और जल्द ही सभी ठीक हो जाएंगे। बता दें कि इससे पहले दो लोगों को डिस्चार्ज किया गया था, जिनमें एक सूरजपुर और एक एम्स के ही नर्सिंग अधिकारी शामिल थे। एम्स के नर्सिंग अधिकारी के स्वस्थ होकर निकलते समय एम्स की टीम ने उनका ताली बजाकर स्वागत किया था। बहरहाल प्रदेश के लिए बड़ी राहत की खबर है कि शनिवार को 5 लोग ठीक हो चुके हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here