मध्य प्रदेश-सिवनी में लॉकडाउन उल्लंघन के एक हजार से अधिक प्रकरण दर्ज

0
12

रिपोर्ट:-अंकित बसेडिया

मध्य प्रदेश-सिवनी में लॉकडाउन उल्लंघन के एक हजार से अधिक प्रकरण दर्ज

सिवनी जिले में जनता द्वारा लॉकडाउन के दौरान इसके उल्लंघन के एक हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लॉकडाउन घोषित होने के बाद 6 मई तक जिले के समस्त थानों के अंतर्गत कुल 1001 प्रकरण दर्ज किए गए हैं तथा इन प्रकरणों में कुल 1385 लोगों को लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर आरोपी पाया गया है, इसी के साथ ही लॉकडाउन उल्लंघन करने पर आरोपियों के कब्जे से कुल 203 वाहन जब्त किये गये है। इन वाहनों में दोपहिया, चार पहिया एवं बड़े वाहन शामिल हैं।
लॉक डाउन घोषित होने के बाद सिवनी जिले में शराब के अवैध विक्रय की जानकारियां भी प्राप्त हुई है, जहां पुलिस ने जिले के समस्त थानों के अंतर्गत आबकारी एक्ट के तहत मामले दर्ज किये है। लॉक डाउन की अवधि में 6 मई तक आबकारी एक्ट के तहत 118 प्रकरण दर्ज कर 120 आरोपियों के विरूद्ध मामले बनाये गये है तथा आरोपियों के कब्जे से अवैघ शराब जब्त की गयी है।

इसके अलावा लॉकडाउन अवधि में धारा 151 के अन्तर्गत 140 प्रकरण दर्ज किये गए | पुलिस विभाग ने बीते माह 5 अप्रैल से जिला मुख्यालय सिवनी में कैमरों के माध्यम से लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर निगरानी प्रारंभ की है, जहां 6 मई की स्थिति में लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप के तहत 130 प्रकरण बनाये गये है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here