घर-घर पहुंची खाद्य विभाग टीम,अपात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजना से हटाया..

घर-घर पहुंची खाद्य विभाग टीम,अपात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजना से हटाया..

गौरव रक्षक/राजेंद्र शर्मा

भीलवाडा, 14 अक्टूबर2026

वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर शहरी क्षेत्रों में ऐसे वार्ड जिनमें 80 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत सम्मिलित है, में विभाग द्वारा माह अक्टूबर, 2026 से माह दिसम्बर, 2026 तक डोर-टू-डोर अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया है।

इस अभियान में ऐसे व्यक्तियों का चिह्निकरण किया जाए जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम नियमों के अन्तर्गत निष्कासन श्रेणी में आते है तथा इन्हें गिय-अप हेतु प्रेरित किया जाकर इन्हें सूची से हटाया जाने का कार्य किया जाएगा। साथ ही ऐसे परिवार को भी चिह्नित किया जाएगा जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सूची में सम्मिलित नहीं है, ऐसे परिवरों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सूची में जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

इस अभियान को गिव अप अभियान का द्वितीय चरण कहा जाएगा। तथा इसमें चिह्नित अपात्र लाभार्थियों परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सूची से गिव-अप कराया जाएगा, ऐसे परिवार द्वारा गिव-अप नहीं करने की दशा में उन्हें नोटिस जारी कर कार्यवाही पूर्ण की जाएगी, चिह्नित पात्र व्यक्तिध्परिवार जिनके नाम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सूची में नहीं है, उनसे आवेदन लिये जायेंगे जैसे कार्य किये जाएंगे।

डोर-टू-डोर अभियान के दौरान समस्त प्रवर्तन अधिकारी / प्रवर्तन निरीक्षक स्वयं मौके पर जाकर इन कार्यों का संपादन करें तथा फील्ड विजिट की जीपीएस लोकेशन व तारीख युक्त फोटो संभाग हेतु नियुक्त प्रभारी अधिकारी को प्रतिदिन प्रेषित करें।

जिला रसद अधिकारी श्री विजेन्द्र पाल, के नेतृत्व में श्री रणजीत सिंह प्रवर्तन अधिकारी, भीलवाड़ा एवं हमीरगढ़ श्री मुरारी लाल प्रवर्तन अधिकारी, गुलाबपुरा सुश्री वन्दना मीणा प्रवर्तन अधिकारी माण्डलगढ़ वार्डों का डोर-टू-डोर सर्वे किया गया। भीलवाड़ा में 910 सदस्यों का गुलाबपुरा में 455 सदस्यों एवं माण्डलगढ़ में 213 सदस्यों तथा हमीरगढ़ में 167 सदस्यों का सर्वे किया गया। सर्वे आगामी दिनों में भी यथावत जारी रहेगा। अपात्र परिवारों जो खाद्य सुरक्षा का लाभ ले रहे है, के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *