भारतीय जनता पार्टी के बाड़मेर विधानसभा के छह मंडल के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक स्थानीय कार्यालय में हुई..

0
10

भारतीय जनता पार्टी के बाड़मेर विधानसभा के छह मंडल के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक स्थानीय कार्यालय में हुई..

गौरव रक्षक/योगेश पुरी

17 नवम्बर, बाड़मेर ।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल ने बताया कि शक्ति केंद्रों के संगठन प्रभारी बूथ स्तर पर जाकर बूथ अध्यक्ष तथा समितियां का गठन करेंगे। प्रत्येक बूथ समिति पर 11 लोगों की टीम बनाई जाएगी,जिसमें तीन महिलाओं का होना अनिवार्य हैं। पालीवाल कहा कि बूथ अध्यक्ष सभी की सहमति से सचिव, लाभार्थी संयोजक, व्हाट्सएप संयोजक तथा मन की बात कार्यक्रम का संयोजक नियुक्त करेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा सभी वर्ग की पार्टी है। जिला महामंत्री रणवीर सिंह भादू ने शीघ्र ही बूथों के गठन की बात कहीं। संगठन संरचना संयोजक ललित बोथरा ने सभी शक्ति केंद्र के संगठन संरचना प्रभारी से जल्दी ही बूथ स्तर की कार्यकारिणी गठन के लिए आग्रह किया। जिला कोषाध्यक्ष मूल सिंह राजपुरोहित ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के विधान के अनुरूप बूथ के गठन की बात कहीं। बैठक में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीता चौहान, जिला प्रवक्ता रमेश सिंह इंदा , युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपुरोहित, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष महंत राजू दास भील, मंडल अध्यक्ष चंपत सिंह भंवरिया आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here