भगवान, अल्लाह सब मनगढ़ंत हैं; राजस्थान में IPS अफसर किशन सहाय ने लिख दी विवादित पोस्ट..

0
865

भगवान, अल्लाह सब मनगढ़ंत हैं; राजस्थान में IPS अफसर किशन सहाय ने लिख दी विवादित पोस्ट..

गौरव रक्षक/ राजेन्द्र शर्मा
जयपुर 6 अक्टूबर l

लो अब लोगों को यह भी भरोसा नहीं है कि ईश्वर, अल्लाह, भगवान ,वाहेगुरु भी है l राजस्थान में आईपीएस अधिकारी किशन सहाय मीणा का फेसकबुक पर किया पोस्ट चर्चा में बना हुआ है। किशन सहाय फिलहाल पुलिस मुख्यालय जयपुर में तैनात है।
राजस्थान में आईपीएस अधिकारी किशन सहाय मीणा का फेसकबुक पर किया पोस्ट चर्चा में है। किशन सहाय ने फेसबुक पर लिखा- अगर भगवान/ ईश्वर होता तो अरबों, तुर्कों, मुगलों आदि का गुलाम होने से बचा लेता। लेकिन हमने इसलिए गुलामी झेली क्योंकि भगवान ने हमारी रक्षा नहीं की।


अगर भगवान/ अल्लाह/ वाहे गुरु होता तो, हम भारतीयों को अंग्रेजों का गुलाम नहीं बनने देता। या तो हम माने कि भगवान, ईश्वर पर अल्लाह भारी पड़ गया। इसलिए अरबों, तुर्कों और मुगलों ने हमे गुलाम रखा था। तथा भगवान, अल्लाह, वाहेगुरु पर गाॅड भारी पड़ गया था। इसलिए अंग्रेजों के गुलाम हो गए थे।

अगर ऐसा नहीं मानते हो तो भारत की हजारों साल की गुलामी भगवान, अल्लाह, वाहेगुरू का खंडन करती है। जब भगवान, अल्लाह, वाहेगुरू नहीं होता है तो गाॅड भी नहीं होता है। किशन सहाय ने आगे लिखा- अरबों, तुर्कों और मुगलों की जीत हथियारों, संगठन शक्ति और रणनीति की वजह से हुई थी। साथ ही साथ यहां के लोग द्वेषपूर्ण जाति प्रथा में बंटे हुए थे। आदिम हथियारों से ही लड़ते थे। उनकी विजय अल्लाह या गाॅड की वजह से नहीं हुई।क्योंकि भगवान, अल्लाह और वाहेगुरू सिर्फ कल्पना मात्र व मनगढ़ंत है। हकीकत में न इनका अस्तित्व है , न ही इनका कोई प्रभाव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here