डीएसआरएएफ की पुलिस टीम ने राजकीय कन्या महाविद्यालय नारनौल में छात्राओं को “दुर्गा शक्ति” एप के बारे में दी जानकारी

0
187
डीएसआरएएफ की पुलिस टीम ने राजकीय कन्या महाविद्यालय नारनौल में छात्राओं को “दुर्गा शक्ति” एप के बारे में दी जानकारी।
गौरव रक्षक/ विनोद शर्मा
नारनौल 20 दिसंबर ।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए दुर्गा शक्ति की टीम ने कॉलेज में लड़कियों को जागरूक कर उन्हें “दुर्गा शक्ति” एप और हेल्पलाइन नंबर-1091 के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान दुर्गा शक्ति इंचार्ज ने छात्राओं को बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर महिलाओं और लड़कियों को “दुर्गा शक्ति” एप को मोबाइल में डाउनलोड करना चाहिए और इसका कैसे प्रयोग करना है, इसकी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि यदि कोई भी व्यक्ति गलत व्यवहार करता है तो बेझिझक पुलिस को शिकायत दें। इसके लिए उन्हें कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं है। युवतियों को बस अपने मोबाइल से “दुर्गा शक्ति” एप का प्रयोग करना है। इसके चंद मिनट बाद पुलिस की टीम उनके पास होगी।
महिला थाना प्रभारी ने बताया कि महिलाओं और लड़कियों की मदद के लिए “दुर्गा शक्ति” नाम से एक एप्लीकेशन लांच की हुई है, जो सभी एंड्रॉयड मोबाइल प्ले स्टोर से डाउनलोड की जा सकती है। सुरक्षा के लिए पुलिस ने 112 नंबर व 1091 नंबर भी जारी किया हुआ है, परंतु दुर्गा शक्ति एप से शिकायत करने वाली लड़की की लोकेशन भी पुलिस को मिल जाएगी। यदि मुसीबत के समय में महिला जगह नहीं बता पा रही है तो भी उसकी जगह का पता चल जाएगा। इस एप की विशेष बात यह है कि आप इस पर रजिस्ट्रेशन के बाद पूरे प्रदेश में कहीं भी यदि अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं तो इसमें दिए गए लाल बटन को प्रयोग कीजिए, जल्द से जल्द डीएसआरएएफ के सबसे नजदीकी प्वाइंट से आपको सहायता पहुंचाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here