आपको मिलेगा आपकी राशि का भाग्यफल आज के संपूर्ण मुहूर्त के साथ🌞🌞आज का पंचांग

0
218

आपको मिलेगा आपकी राशि का भाग्यफल आज के संपूर्ण मुहूर्त के साथ🌞🌞आज का पंचांग

🕉 22 जून 2022

🕉️ पुरानी दिल्ली, भारत

🕉️ नवमी, कृष्ण पक्ष

🕉️ आषाढ

🔱तिथि नवमी 20:44:46

🔱पक्ष कृष्ण

🔱नक्षत्र रेवती 30:13:14

🔱योग शोभन 28:54:35

🔱करण तैतुल 08:31:55

🔱करण गर 20:44:46

🔱वार बुधवार

🕉️ माह

🔱(अमावस्यांत) ज्येष्ठ

🔱(पूर्णिमांत) आषाढ

🔱चन्द्र राशि मीन

🔱सूर्य राशि मिथुन

🔱रितु ग्रीष्म

🔱आयन दक्षिणायण

🔱संवत्सर शुभकृत

🔱संवत्सर (उत्तर) राक्षस

🔱विक्रम संवत 2079

🔱विक्रम संवत (कर्तक) 2078

🔱शक संवत 1944

🔱सौर प्रविष्टे 8, आषाढ

🔱सूर्योदय 05:35:06

🔱सूर्यास्त 19:22:37

🔱दिन काल 13:47:31

🔱रात्री काल 10:12:42

🔱चंद्रास्त 13:32:49

🔱चंद्रोदय 25:34:53

🔱सूर्योदय लग्न मिथुन 6°25′ , 66°25′

🔱सूर्य नक्षत्र मृगशीर्षा

🔱चन्द्र नक्षत्र रेवती

🕉️ पद, चरण

🔱1 दे रेवती 11:15:50

🔱2 दो रेवती 17:32:25

🔱3 च रेवती 23:51:35

🕉️ मुहूर्त

🔱राहू काल 12:29 – 14:12 अशुभ

🔱यम घंटा 07:19 – 09:02 अशुभ

🔱गुली काल 10:45 – 12:29

🔱अभिजित 12:01 -12:56 अशुभ

🔱दूर मुहूर्त 12:01 – 12:56 अशुभ

🔱गंड मूल अहोरात्र अशुभ

🔱पंचक 05:35 – 30:13 अशुभ

🕉️ चोघडिया, दिन

🔱लाभ 05:35 – 07:19 शुभ

🔱अमृत 07:19 – 09:02 शुभ

🔱काल 09:02 – 10:45 अशुभ

🔱शुभ 10:45 – 12:29 शुभ

🔱रोग 12:29 – 14:12 अशुभ

🔱उद्वेग 14:12 – 15:56 अशुभ

🔱चर 15:56 – 17:39 शुभ

🔱लाभ 17:39 – 19:23 शुभ

🕉️ चोघडिया, रात

🔱उद्वेग 19:23 – 20:39 अशुभ

🔱शुभ 20:39 – 21:56 शुभ

🔱अमृत 21:56 – 23:12 शुभ

🔱चर 23:12 – 24:29शुभ

🔱रोग 24:29 – 25:46 अशुभ

🔱काल 25:46 – 27:02 अशुभ

🔱लाभ 27:02 – 28:19 शुभ

🔱उद्वेग 28:19 – 29:35 अशुभ

🕉 22 जून आज का राशि फल🕉

🐏 मेष (Aries): आप पूरे दिन शारीरिक और मानसिक थकान महसूस करेंगे। परिश्रम की अपेक्षा कम सफलता प्राप्ति हताशा की भावना पैदा करेगी। सत्ता के संबंध में थोड़ा चिंतित रहेंगे। काम की भाग-दौड़ में परिवार की तरफ ध्यान नहीं दे पाएंगे। यात्रा करना टालें। पाचनतंत्र संबंधी शिकायत होगी।

🐂 वृषभ (Tauras): आप आज सभी कार्य दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल से पूरा करेंगे और उसमें सफलता भी मिलेगी। पिता की तरफ से लाभ मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतान के अध्ययन या अन्य मामलों के पीछे धन खर्च या पूंजी निवेश होंगे। कलाकारों तथा खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। सरकार की ओर से लाभ होगा।

👭 मिथुन (Gemini): नई योजनाएं शुरू करने के लिए आज अनुकूल दिन है। व्यवसायियों को सरकार की तरफ से लाभ और नौकरीपेशा वालों को उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि मिलेगी। भाई- बंधुओं और पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध रहेंगे। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। लंबे प्रवास का आयोजन संभव है।

🦀 कर्क (Cancer): आज आप शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। मन में नकारात्मक विचार आएंगे। किसी के साथ गलतफहमी खड़ी होने से मनमुटाव होगा। पारिवारिक वातावरण खराब होगा। विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान नहीं दे सकेंगे। धन खर्च की मात्रा बढ़ेगी।

🦁 सिंह (Leo): भरपूर आत्मविश्वास के कारण आज आप कोई भी कार्य त्वरित निर्णय लेकर पूरा करेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेंगी। पिता तथा अभिभावकों का सहयोग प्राप्त होगा। मन आनंदित रहेगा। फिर भी स्वभाव में उग्रता और अहम आपका काम ना बिगाड़े, उसका ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन में संवादिता बनी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी मामूली शिकायत रहेगी।

👧 कन्या (Virgo): शारीरिक अस्वस्थता के साथ-साथ मानसिक चिंताओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। उग्र वाणी और अहम के टकराव से किसी के साथ झगड़े न हो, उसका ध्यान रखें। आकस्मिक धन खर्च होगा। नौकरीपेशा वाले अपने अधीनस्थ व्यक्तियों से संभलकर चलें।

⚖ तुला (Libra): विविध क्षेत्र में लाभ मिलने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। मित्रों के साथ मुलाकात, रमणीय स्थानों पर प्रवास पर्यटन का आयोजन आपके दैनिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति का अनुभव करेंगे। आय में वृद्धि होगी। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।

🦂 वृश्चिक (Scorpio): आपके हर एक कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी-व्यवसाय में प्रगति होगी। उच्च पदाधिकारी और बुजुर्गों से लाभ होगा। धन लाभ होगा। व्यापारी वर्ग को बकाया राशि के पैसे मिलेंगे। संतान की प्रगति से मन खुश रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। मित्रों, स्नेहीजनों से लाभ होगा।

🏹 धनु (Sagittarius): शरीर में थकान और बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। मन चिंता से व्याकुल रहेगा। संतान के विषय में चिंता उत्पन्न होगी। भाग्य साथ न देता हुआ प्रतीत होगा। नौकरी-धंधे की जगह उच्च पदाधिकारियों के क्रोध का शिकार बनना पड़ेगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें। साहसिक प्रवृत्ति न करें।

🐊 मकर (Capricorn): खान-पान पर ध्यान नहीं रखेंगे तो आज तबीयत खराब होने की संभावना है, मरीज की चिकित्सा, प्रवास या व्यापारिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। नकारात्मक विचार और क्रोध को दूर रखने से बहुत सी मुसीबतों से बच जाएंगे। भागीदारों के साथ मतभेद होगा। नौकरी-धंधे में प्रतिकूल वातावरण होगा। नए संबंध बनाते समय सावधानी रखें।

⚱ कुंभ (Aquarius): भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल के साथ प्रणय और रोमांस आपके आज के दिन को रंगीन बनाएंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ परिचय और मित्रता होगी। आनंददायक प्रवास पर्यटन और सुरुचिपूर्ण भोजन, नए वस्त्र आपके आनंद को दोगुणा करेंगे। सार्वजनिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दंपतियों को उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। भागीदारी में लाभ है।

🐟 मीन (Pisces): घर में सुख-शांति और आनंद का वातावरण बने रहने से आप अपने दैनिक कार्यों को आत्मविश्वासपूर्वक अच्छी तरह कर सकेंगे, हांलाकि आपको स्वाभाविक उग्रता और वाणी की आक्रामकता पर आज संयम रखना पड़ेगा। नौकरी में सहकर्मियों और अधीनस्थ व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here