आपको मिलेगा आपकी राशि का भाग्यफल आज के संपूर्ण मुहूर्त के साथ एव आने वाले 63 दिनों तक इन राशियों पर रहेगी गुरु कृपा एवं खूब मिलेगा मान सम्मान जानिए वह राशियां कौन सी हैं 🌞🌞
आज का पंचांग
🕉 19 सितम्बर 2021
🕉️ पुरानी दिल्ली, भारत
🕉️ चतुर्दशी, शुक्ल पक्ष
🕉️ भाद्रपद
🔱तिथि चतुर्दशी 29:27:44
🔱पक्ष शुक्ल
🔱नक्षत्र शतभिष 27:27:11
🔱योग धृति 16:42:11
🔱करण गर 17:40:21
🔱करण वणिज 29:27:44
🔱वार रविवार
🕉️ माह
🔱(अमावस्यांत) भाद्रपद
🔱(पूर्णिमांत) भाद्रपद
🔱चन्द्र राशि कुम्भ
🔱सूर्य राशि कन्या
🔱रितु वर्षा
🔱आयन दक्षिणायण
🔱संवत्सर प्लव
🔱संवत्सर (उत्तर) आनंद
🔱विक्रम संवत 2078
🔱विक्रम संवत (कर्तक) 2077
🔱शाका संवत 1943
🔱सौर प्रविष्टे 3, आश्विन
🔱सूर्योदय 06:15:08
🔱सूर्यास्त 18:25:36
🔱दिन काल 12:10:27
🔱रात्री काल 11:49:58
🔱चंद्रोदय 17:48:36
🔱चंद्रास्त 29:22:21
🔱सूर्योदय लग्न कन्या 2°9′ , 152°9′
🔱सूर्य नक्षत्र उत्तर फाल्गुनी
🔱चन्द्र नक्षत्र शतभिष
🕉️ पद, चरण
🔱1 गो शतभिष 09:19:30
🔱2 सा शतभिष 15:20:31
🔱3 सी शतभिष 21:23:03
🔱4 सू शतभिष 27:27:11
🕉️ मुहूर्त
🔱राहू काल 16:54 – 18:26 अशुभ
🔱यम घंटा 12:20 – 13:52 अशुभ
🔱गुली काल 15:23 – 16:54
🔱अभिजित 11:56 -12:45 शुभ
🔱दूर मुहूर्त 16:48 – 17:37 अशुभ
🔱पंचक अहोरात्र अशुभ
🕉️ चोघडिया, दिन
🔱उद्वेग 06:15 – 07:46 अशुभ
🔱चर 07:46 – 09:18 शुभ
🔱लाभ 09:18 – 10:49 शुभ
🔱अमृत 10:49 – 12:20 शुभ
🔱काल 12:20 – 13:52 अशुभ
🔱शुभ 13:52 – 15:23 शुभ
🔱रोग 15:23 – 16:54 अशुभ
🔱उद्वेग 16:54 – 18:26 अशुभ
🕉️ चोघडिया, रात
🔱शुभ 18:26 – 19:54 शुभ
🔱अमृत 19:54 – 21:23 शुभ
🔱चर 21:23 – 22:52 शुभ
🔱रोग 22:52 – 24:21 अशुभ
🔱काल 24:21 – 25:49 अशुभ
🔱लाभ 25:49 – 27:18 शुभ
🔱उद्वेग 27:18 – 28:47 अशुभ
🔱शुभ 28:47 – 30:16 शुभ
🕉 आज का राशिफल 19 सितम्बर🕉
🐏 मेष राशि:- वालों के लिए दिन सामान्य है। मित्रों से भरपूर सहयोग मिलने वाला है। कार्यक्षेत्र में भी दिन सामान्य रहेगा। सहकर्मी आपसे सामान्य व्यवहार आज करने वाले हैं। परिवार जनों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। वाहन चलाते समय रफ्तार सीमित रखें। आज गाय को अपने हाथ से रोटी देना आपके लिए शुभ है।
🐂 वृष राशि:- वालों के लिए दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। तनाव हावी होने की कोशिश कर सकता है। तनाव से बचने की जरूरत है। इसके लिए अच्छा संगीत सुनें। मित्रों के साथ समय बिताएं। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज अध्ययन आपके लिए बेहतर है। आज की गई मेहनत भविष्य में लंबे समय तक आपके काम आने वाली है।
👭 मिथुन राशि:- वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज मिथुन राशि वालों के भाग्य के सितारे बुलंद हैं। आज जो भी कार्य आप करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी, लेकिन ध्यान रहे जल्दबाजी और लालच में पड़कर किए गए कार्यों से आपको बचना है। लालच में कोई भी निर्णय लेने से आपको परहेज करना चाहिए।
🦀 कर्क राशि:- वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आज कर्क राशि वालों के लिए दैनिक कार्यों की अधिकता रहेगी। आज शारीरिक रूप से थोड़ा थकान आप महसूस कर सकते हैं, लेकिन परिवार का माहाेल आज अच्छा है। परिवारजनों को समय दीजिएगा आज परिवार के लोग आपसे बात करना चाहते हैं। इससे रिश्तो में मधुरता आएगी और परिवार में एकता बढ़ेगी। आज किसी भी व्यक्ति पर आंख मूंद कर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है।
🦁 सिंह राशि:- वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आज सिंह राशि वालों के लिए सामान्य लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो व्यापार में लाभ के योग आपके लिए दिखाई दे रहे हैं। आज अचानक धन लाभ भी आपको हो सकता है। आज किसी से भी ईर्ष्या आपको नहीं करनी है।
👧🏻 कन्या राशि:- वालों के लिए दिन ठीक है कन्या राशि वालों को आज दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना है। आज सड़क पार करते समय थोड़ी सावधानी आपको बरतनी है। आज किसी भूखे व्यक्ति को खाना देना आपके लिए शुभ है। इससे आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आज किसी तालाब किनारे जाकर मछलियों को भी आप भोजन करा सकते हैं।
⚖ तुला राशि:- वालों के लिए आज का भविष्यफल अच्छा है। आप अपने व्यवहार और अपने विवेक से दुश्मनों को भी पराजित कर लेंगे। आप दूसरों का सम्मान करते हैं दूसरों की बातों को सुनते हैं। आपके व्यक्तित्व का यही एक ऐसा अद्भुत गहना है जो आपको हर विकट परिस्थितियों से निकाल लेता है और आपकी रक्षा करता है। आज अपने इसी हुनर का आपको प्रयोग करते हुए विपरीत परिस्थितियों से निकलना है।
🦂 वृश्चिक राशि:- वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज वृश्चिक राशि वालों के खिलाफ कुछ लोग आवाज मुखर कर सकते हैं लेकिन इसे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आज अधिकारी वर्ग आपसे खुश हैं। इसलिए आपको ज्यादा परेशानी होने वाली नहीं है। ध्यान रहे आज सच का साथ आपको रखना है। झूठ बोलने से आपकाे त्वरित लाभ मिल सकते हैं लेकिन भविष्य में इसके नुकसान भी उठाना पड़ सकते हैं।
🏹 धनु राशि:- वालों के लिए आज का दिन अपनी जिम्मेदारियों को समझने का दिन है। आप पिछले दिनों से जो लापरवाही अपने करियर और परिवार को लेकर बरत रहे हैं उनसे आपको सावधान हो जाना चाहिए। अपनी जिम्मेदारी और अपनी ताकतों को समझ कर नए सिरे से कार्य करने की जरूरत है। आज खुद का आकलन कीजिए आईने के समक्ष खड़े होकर खुद से बातें कीजिए।
🐊 मकर राशि:- वालों के लिए आज का दिन रोचकता को स्वीकार करने का है। कुछ नया करने का दिन है। आप हमेशा रोचक सोचते हैं तो आज उसका प्रदर्शन करने का दिन है।
⚱ कुंभ राशि:- वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आज कुंभ राशि वालों को मित्रों का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में हालात सामान्य है पिछले कई दिनों से यह जो योजनाएं आप बना रहे थे आज उन्हें भी गति आपको दिखाई देगी अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आज उचित दिन है।
🧜♀ मीन राशि:- वालों के लिए दिन सामान्य है। आज मित्रों का सहयोग आपको मिल रहा है लेकिन कुछ मित्र आज आप को परेशान करने के लिए आप के साथ छल कर सकते हैं। आपको ऐसे मित्रों से भी आज थोड़ा सावधान रहना होगा। आज माफ करने का दिन है मीन राशि वाले आज उन लोगों को माफ करें, जिन्होंने आपके लिए पिछले दिनों कुछ पूरा किया था।
आने वाले 63 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी गुरु कृपा, मनाएंगे जश्न, खूब मिलेगा मान- सम्मान
ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को विशेष स्थान प्राप्त है। देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं। गुरु के शुभ होने पर व्यक्ति का जीवन सुखमय हो जाता है। इस समय गुरु मकर राशि में विराजमान हैं। देवगुरु बृहस्पति 21 नवंबर तक मकर राशि में ही रहेंगे। देवगुरु बृहस्पति मकर राशि में रहकर कुछ राशियों को शुभ फल प्रदान कर रहे हैं। आइए जानते हैं आने वाले 63 दिनों तक किन राशियों पर रहेगी गुरु कृपा…
मेष राशि
धन लाभ होगा जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
नौकरी और व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
कार्यक्षेत्र में सब आपके कार्य की तारीफ करेंगे।
परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।
आने वाले 30 दिनों तक इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, धन लाभ के संकेत, होगा महालाभ
सिंह राशि
शुभ परिणाम मिलेंगे।
धन- लाभ होगा।
आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
नौकरी और व्यापार में तरक्की करेंगे।
वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
नया वाहन या मकान खरीदने के योग भी बन रहे हैं।
कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
वृश्चिक राशि
आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
नया वाहन या मकान खरीदने के योग बन रहे हैं।
कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
परिवार के सदस्यों और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है।
17 अक्टूबर तक सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, सूर्यदेव रहेंगे मेहरबान
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए समय बेहद फलदायी रहने वाला है।
नौकरी और व्यापार के लिए ये समय शुभ रहेगा।
वैवाहिक जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।
धन- लाभ होगा।
कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।
आपको नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे।
धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।
मीन राशि
धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।
मीन राशि के जातकों के लिए ये समय वरदान के समान है।
वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
खूब मान- सम्मान मिलेगा।
पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। यह केवल ज्योतिषीय गणना पर दी गई है इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।