कोविड में माता-पिता को खो चुके असहाय व बेसहारा बच्चों बारे चाईल्ड हेल्पलाइन 1098 पर करें सूचित

0
20
कोविड में माता-पिता को खो चुके असहाय व बेसहारा बच्चों बारे चाईल्ड हेल्पलाइन 1098 पर करें सूचित
रेवाडी 20 मई। ऐसे बच्चें जो कोविड-19 महामारी के चलते अपने माता-पिता को खो चुके हैं तथा असहाय व बेसहारा है और उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है तो उनकी सूचना जिला पुलिस, जिला बाल संरक्षण ईकाई या बाल कल्याण समिति या चाईल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098,  01274-221852 पर सूचित करें ताकि आवश्यक कार्यवाही की जा सके। ऐसे बच्चों को गोद लेने के चक्कर में न पड़ें बल्कि उसके बारे में जिला बाल संरक्षण अधिकारी, जिला पुलिस या चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 या 01274-221852 पर संपर्क करें।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी दीपिका यादव ने बताया कि कोविड-19  वैश्विक  महामारी  के  कारण  बहुत  से बच्चों  ने  अपने  माता-पिता  को  खो  दिया  है,  जिनको  गोद  लेने  की  पोस्ट  लगातार  सोशल  मीडिया  में  वायरल हो  रही  हैं,  जिला  बाल  संरक्षण  इकाई/बाल  कल्याण  समिति,  रेवाडी  के  अधिकारियों  का  कहना  है  कि  बच्चों को  गोद  लेने  के  लिए  कानुनी  प्रक्रिया  से  गुजरना  पडता  है  सीधे  तौर  पर  गोद  लेना  गैरकानूनी  व  दण्डनीय अपराध है,  यदि  कोई ऐसा करता  है  तो  उसके  विरूद्ध  सख्त  कानूनी  कार्यवाही  अमल  में  लाई  जायेगी ।  अनाथ  या  बेसहारा  बच्चों  का  ख्याल  रखना  हम  सभी  का  दायित्व/जिम्मेदारी  है।
डीसीपीओ ने बताया कि आपके  आस-पास/रिश्तेदारी/जान  पहचान  में  किसी बच्चे  ने  अपने  माता-पिता  को  खो  दिया  है  या  कोई  ऐसा  बच्चा  संपर्क  में  आता  है  तो  आप  तुरन्त  चाईल्ड हैल्पलाईन  न0  1098,  कार्यालय  बाल  कल्याण  समिति,  रेवाडी  व  कार्यालय  जिला  बाल  संरक्षण  इकाई,  रेवाडी (पताः-  कमरा  न0-6  और  8,  रेड क्रास  भवन,  नजदीक  अम्बेडकर  चैक,  रेवाडी) के  दूरभाष  न-01274-221852 पर  संपर्क  करें ।  बच्चों  को  गोद  लेने  के  लिए  यदि  कोई  इच्छुक  है  तो  वह  केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन एजेंसी की वैबसाईट www.cara.nic.in पर पंजीकरण करायें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here