नारी का सम्मान हमारा परम कर्तव्य है
शहर के समस्त थानों शहर देहात में अभियान सम्मान चलाया जा रहा है


माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार प्रदेश स्तरीय महिला जन जागरूकता अभियान ‘‘सम्मान‘‘ के तहत उज्जैन पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों एवं महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा महिलाओ/बालिकाओं से संवाद कर महिला अपराधों की रोकथाम एवं जागरूकता के संबंध में संवाद किये जा रहे है।
पुलिस मुख्यालय भोपाल म.प्र. द्वारा दिनांक 11.01.2021 से दिनांक 26.01.2021 तक महिलाओ पर घटित अपराधो की रोकधाम हेतु चलाए जा रहे जागरूकता एवं अभियान सम्मान मे पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल, जिला उज्जैन के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय(शहर) श्री अमरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में महिलाओं के साथ संवाद भी किया ,सार्वजनिक स्थलों पर पेंपलेट लगाकर महिलाओं, बच्चियों को जागरूक किया जा रहा है। नारी सम्मान एवं महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान विषय पर बालिकाओं को नारी सम्मान की *शुभंकर गुड्डी* को सामने रखकर बालिकाओं को अपराधों से बचाव के बारे में बता कर जागरूक किया, बताया कि “असली हीरो वही है जो नारी का सम्मान करें और उसकी रक्षा करें”।
“सम्मान” कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के निवारण के लिये विधिक सलाह देते हुये सायबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया एवं हेल्पलाईन नम्बर डायल 100, 1090, 1098 तथा मध्यप्रदेश पुलिस के मोबाइल एप के बारे में जानकारी दी गई। ग्रामीण इलाकों में दीवारो पर जागरूकता संदेश लिख कर भी आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है।जिसमे आज दिनांक को निम्न थानो द्वारा कार्यवाही की गई।
थाना देवास गेट जिला उज्जैन स्थान बस स्टैण्ड पर महिला सम्मान जागरूकता अभियान के तहत लोगो को व आटो चालक व बस कंडक्टर एवं ड्राइवर, क्लीनर को महिलाओं की सुरक्षा व कानून के संबंध में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया और शपथ दिलाई गई। बाद बस स्टैण्ड व आटो, बस पर पोस्टर चस्पा किये।
थाना इंगोरिया मैं आज हाई स्कूल इंगोरिया तथा सपना गार्डन महिला सम्मान अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा इंगोरिया थाना क्षेत्र के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ग्राम कोटवार पटवारी की बैठक श्रीमान तहसीलदार महोदय श्री मोगी सर के साथ ली जाकर उन्हें गांव में चलने वाली अवैध गतिविधियों के बारे में बताया गया
आज दिनांक को थाना राघनी जिला उज्जैन में नारी सम्मान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निपानिया राजू में बालक बालिकाओं व महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु जागरूक किया गया व शपथ दिलाई विद्यालय में पेंपलेट चस्पा किए एवं प्रचार प्रसार हेतु समझाइश दी गई थाना प्रभारी निरीक्षक यूएस बोराना महिला आरक्षक 1036 हेमलता आरक्षक 1301 शांतिलाल आरक्षक 1424 वीरपाल आरक्षक 1492 मुरारी लाल सैनिक 323 लक्ष्मी नारायण व विद्यालय प्राचार्य व स्टाफ कुल 173 बालक बालिका है कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
थाना भैरवगढ़ जिला उज्जैन के तहत महिला सम्मान जागरूकता अभियान के तहत गिट्टी खदान मैं लोगों को एकत्र कर अभियान के बारे में चर्चा की गई, सिद्ध पीठ पर महिला सम्मान जागरूकता अभियान के संबंध में लोगों को एकत्र कर जानकारी दी गई।
थाना घटिया जिला उज्जैन स्थान गांव दौलतपुर घटिया मे महिला सम्मान जागरूकता अभियान के तहत लोगो को महिलाओं की सुरक्षा व कानून के संबंध में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया और शपथ दिलाई गई। बाद पोस्टर चस्पा किये। व स्थान गांव रुणजी घटिया मे महिला सम्मान जागरूकता अभियान के तहत लोगो को महिलाओं की सुरक्षा व कानून के संबंध में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया और शपथ दिलाई गई। बाद पोस्टर चस्पा किये।
थाना चिमनगंज मंडी अंतर्गत मायापुरी में बच्चों को एकत्र कर महिला सम्मान अभियान योजना के अंतर्गत बच्चों को गुड टच, बैड टच के बारे में बताया महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर बताये एवं समाज में घटित होने वाले महिला संबंधी अपराधों के बारे में जानकारी देकर जागरूक
किया।
थाना महाकाल क्षेत्र के शासकीय उर्दू कन्या माध्यमिक विद्यालय मदार गेट की बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित महिला सम्मान अभियान के बारे में जानकारी दी गई महिलाओं के प्रति घटित होने वाले अपराधों के बारे में जागरूकता रखने हेतु समझाइश दी गई बालिकाओं वह विद्यालय स्टाफ को शपथ दिलवाई गई एवं शपथ बैनर पर हस्ताक्षर करवाए गए। रिपोर्ट- ( सुधीर पाण्डेय)