सत्ता में कौन अजय सिंह अब फिर नेता?
शहर के गिरगिटो में प्रसन्नता की लहर
सतना- राजनीति वह नेता से अगर जनता का मोहभंग हो जा रहा है तो उसका कारण है। नेता खुद दोहरे चरित्र का प्रमाण दे देती है। अब सतना के विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा “डब्बू को देखिए,जब सत्ता थी तो क्षेत्र के शत्रय अजय सिंह” राहुल भैया” से अलग झंडा उठाकर चल पड़े- कहते थे कौन अजय सिंह। तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ का कार्यक्रम किया तो शहर को होल्डिंग से सजाया गया लेकिन उसमें कहीं भी अजय सिंह के फोटो नहीं थे। जबकि यह वही विधायक है जो कांग्रेस में अजय सिंह की ही उत्पत्ति है। लेकिन आज जब दिग्विजय सिंह का सतना हुआ तो शहर की जनता सुबह जब नींद से जागी तो विधायक जी के होर्डिंग लगे नजर आए जिसमे अजय सिंह भी नजर आया- जनता ने सोचा सपना तो नहीं देख रहे हैं लेकिन यह सच था। विधायक जी के इस हृदय परिवर्तन को लोग युवा कांग्रेस के चुनाव से भी जोड़ रहे हैं, जिसमें विधायक जी प्रदेश अध्यक्ष के प्रत्याशी है। वैसे इस घटना क्रम से शहर के गिरगिट विधायक को अपनी जमात में शामिल होने पर प्रसंन्न है।
रिपोर्ट – शिवभानु सिंह बघेल