जबलपुर। आज से चलेगी अमरकंटक एक्सप्रेस , शुक्रवार से सोमनाथ , गरीब रथ शनिवार से .. यात्रियों की सुविधा के लिए रेल मंडल ने जारी किया आदेश

0
16

रिपोर्ट-जितेंद्र चिमनानी

जबलपुर। आज से चलेगी अमरकंटक एक्सप्रेस , शुक्रवार से सोमनाथ , गरीब रथ शनिवार से ..

यात्रियों की सुविधा के लिए रेल मंडल ने जारी किया आदेश

जबलपुर रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए छह माह से बंद महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। आज से दुर्ग से भोपाल के बीच चलने वाली अमरकंटक एक्सप्रेस जबलपुर से होकर जाएगी। वहीं शुक्रवार को जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस चलाने का निर्णय ले दिया है। खास बात यह है कि जबलपुर के यात्रियों को मुंबई जाने के लिए गरीब रथ को शनिवार से फिर शुरू किया जा रहा है।शनिवार को जबलपुर से एलटीटी जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस चलेगी। इस ट्रेन में आरक्षण शुरू हो गया है। यह ट्रेन रविवार को मुम्बई पहुंचेगी और शाम को वहां से जबलपुर के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन अपने निर्धारित दिन और समय पर चलेगी। इसमें कोई परिवर्तन नहीं किया है। हालांकि रेलवे बोर्ड ने इसे नियमित ट्रेन की बजाए स्पेशल ट्रेन बनाने के लिए इनके पहले नंबर को बदलकर शून्य कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here