रिपोर्ट:-शैलेन्द्र सिंह बोरलिया
आरटीओ में लाइसेंस,, परमिट,, रजिस्ट्रेशन आदि कार्य करवाने के लिए जिले से रोजाना सैकड़ों लोग आते हैं,, और उन्हें जानकारी के अभाव में इधर-उधर भटकना पड़ता है। इसके चलते आरटीओ में वह अपना काम एजेंटों के माध्यम से पैसा देकर कराते हैं,, विभाग ने ऐसे लोगों के लिए ही एक हेल्प डेस्क की स्थापना की है। इस हेल्प डेस्क के माध्यम से आरटीओ आने वाले को फॉर्म भरने से लेकर उनके काम की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही उनका काम समय पर हो इसके लिए सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। शुक्रवार को इस सुविधा की शुरुआत सांसद अनिल फिरोजिया के द्वारा की गई। एक्सटेंशन…….. आरटीओ में हेल्प डेस्क का शुभारंभ के बारे मे आरटीओ संतोष मालवीय ने बताया की सांसद अनिल फिरोजिया ने शुभारंभ किया है। जिससे लोगो को सुविधाएं मिलना शुरू हो गई है।