
महविश हयात पाकिस्तान की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उनका जन्म 6 जनवरी 1983 को पाकिस्तान के कराची में हुआ था। इसके अलावा उनकी एक और पहचान है, वो है दाउद इब्राहिम की गर्लफ्रेंड होने की। जी हां महविश को दाऊद की नई गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है। हालांकि उन्होंने इस बात से साफ इनकार किया है। महविश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैंऔर आए दिन फोटोशूट्स की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। महविश को गैंगस्टर गुड़िया के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा महविश हयात ‘बिल्ली’ के नाम से भी मशहूर है।

क्योंकि महविश ने साल 2014 में आई फिल्म “ना मालूम अफराद” में बिल्ली का किरदार अदा किया था। 2019 की टॉप 10 सेक्सिएस्ट एशियन फीमेल में महविश हयात 9वें नंबर पर थीं। खूसूरती की वजह से महविश को पाकिस्तान की कटरीना भी कहा जाता है। महविश हयात ने अपने करियर की शुरुआत में एक आटइम नंबर किया था। महविश की उम्र 37 साल है, वह दाऊद से 27 साल छोटी हैं। हयात पाकिस्तान की एक टॉप सिंगिंग स्टार भी है और अक्सर कुछ जानी-मानी हस्तियों के कार्यक्रमों को होस्ट करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हयात को पाकिस्तानी फिल्मों में आइटम नंबर करने के बाद शोहरत मिली।

महविश हयात ने साल 2009 में आई फिल्म ‘इंशाअल्लाह’, 2015 जवानी फिर नहीं आनी, 2016 ‘एक्टर इन लॉ’, 2016 में आई ‘टीम’, 2017 में आई ‘पंजाब नहीं जाऊंगी’ और साल 2018 में ‘जवानी फिर नहीं आनी-2’, ‘लोड वेडिंग’ समेत कई फिल्मों में काम किया है। महविश एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक जानी मानी गायिका भी है।

पिछले साल महविश हयात को पाकिस्तान के नागरिक पुरस्कारों में से एक तमगा-ए-इम्तियाज से नवाजा गया था। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था। महविश पाकिस्तान की किसी अभिनेत्री से प्रभावित नहीं है। वह अमरीकी गायिका और डांसर बेयांसे और मडोना की प्रशंसक हैं।
