स्वतंत्र देव सिंह भाजपा उत्तर प्रदेश के 19वें अध्यक्ष निर्वाचित, CM योगी आदित्यनाथ ने काम को सराहा

0
13

प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे मनोनीत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को शुक्रवार को निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया। स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया था, उनके खिलाफ किसी ने भी दावेदारी नहीं की थी। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव और केंद्रीय पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव ने आज स्वतंत्र देव सिंह को पार्टी का निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया ।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को केंद्रीय पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव ने प्रमाण पत्र दिया। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तर प्रदेश के चुनाव पर्यवेक्षक भूपेन्द्र यादव पार्टी के नये प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि एक ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ था। इसी कारण स्वतंत्र देव सिंह के नाम की घोषणा करता हूं। इससे पहले राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के मनोनयन का प्रस्ताव सीएम योगी आदित्यनाथ ने रखा था। डिप्टी सीएम और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, रमापति राम त्रिपाठी ने सीएम के प्रस्ताव का समर्थन किया। राष्ट्रीय परिषद के 80 सदस्यों के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को मनोनयन का अधिकार दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here