जिला में अब कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 804

0
19

 रिपोर्ट- विनोद शर्मा

जिला में अब कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 804 आज 20 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज

नारनौल 30 जुलाई। सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार ने बताया कि जिला में आज 15 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 804 हो गई है। उन्होंने बताया कि आज 20 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 572 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जिला में कोरोना के 231 केस अभी भी एक्टिव हैं।

उन्होंने बताया कि आज 7 मोबाइल टीमों ने 304 लोगों की स्क्रीनिंग की है। जिले में 30 जुलाई तक 81969 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 47818 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 15020 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 609 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।कोरोना संक्रमित की सूची:-

1    जवाहर नगर महेंद्रगढ़  -3

2   करेलिया  महेंद्रगढ़-4

3    मोहल्ला कानोडिया महेंद्रगढ़-3

4    गडानिया – 1

5    बेगपुर -2

6    हाजीपुर- 1

7    मोहल्ला छाजूपुरम महेंद्रगढ़  – 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here