वसुंधरा राजे के खिलाफ टिप्पणी कर गठबंधन धर्म तोड़ रहे हैं बेनीवाल, तत्काल माफी मांगे

0
16

वसुंधरा राजे के खिलाफ टिप्पणी कर गठबंधन धर्म तोड़ रहे हैं बेनीवाल, तत्काल माफी मांगे

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर की गई टिप्पणी की भाजपा नेता भागीरथ महरिया ने भर्त्सना की है। उन्होंंने कहा कि बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का भाजपा से गठबंधन है इसलिए उन्हें हमारे नेताओं का स्वाभाविक रूप से सम्मान करना चाहिए और सीमा नहीं लांघनी चाहिए। 2013 के विधानसभा चुनाव में खींवसर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके महरिया ने कहा कि वसुंधरा राजे पर निजी हमला कर बेनीवाल गठबंधन धर्म तोड़ रहे हैं।

महरिया ने कहा कि वसुंधरा राजे वर्तमान में न सिर्फ भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं, बल्कि दो बार प्रदेश की मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, नेता प्रतिपक्ष, 5 बार सांसद व 5 बार विधायक रह चुकी हैं। उन जैसी वरिष्ठ नेता के खिलाफ ओछी टिप्पणी कर बेनीवाल को कुछ हासिल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे राजस्थान में भाजपा की एकछत्र नेता हैं। अनर्गल टिप्पणी करने से उनका कद कम नहीं होगा।

महरिया ने कहा कि बेनीवाल के बयान से भाजपा के कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। उन्हें अपनी गलती मानते हुए तुरंत माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने भाजपा के प्रदेश नेतृत्व से भी मांग करते हुए कहा कि उन्हें हनुमान बेनीवाल से जवाब तलब करना चाहिए। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की बयानबाजी नहीं करने के लिए भी पाबंद करना चाहिए।

(भागीरथ मेहरिया) भाजपा नेता व पूर्व खींवसर विधानसभा प्रत्याशी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here