आपको मिलेगा आपकी राशि का भाग्यफल आज के संपूर्ण मुहूर्त के साथ 🌞🌞 आज का पंचांग

0
23

 

 

आपको मिलेगा आपकी राशि का भाग्यफल आज के संपूर्ण मुहूर्त के साथ 🌞🌞

आज का पंचांग »»»»सूर्य ग्रहण प्रातः 10 बजके 20 मिनट से प्रारम्भ होगा और 1 बजके 48 मिनट तक रहेगा दोपहर 48 तक रहेगा इसलिए जितना हो सके भगवान् का स्मरण करते रहे

🕉 21 जून 2020
🕉 *पुरानी दिल्ली भारत
🕉️ अमावस्या, कृष्ण पक्ष
🕉️ आषाढ

🔱तिथि अमावस्या 12:10:33
🔱पक्ष कृष्ण
🔱नक्षत्र मृगशीर्षा 13:00:25
🔱योग गण्ड 13:43:24
🔱करण नाग 12:10:33
🔱करण किन्स्तुघ्न 24:08:24
🔱वार रविवार

🕉️ माह
🔱(अमावस्यांत) ज्येष्ठ
🔱(पूर्णिमांत) आषाढ
🔱चन्द्र राशि मिथुन
🔱सूर्य राशि मिथुन
🔱रितु ग्रीष्म
🔱आयन उत्तरायण
🔱संवत्सर शार्वरी
🔱संवत्सर (उत्तर) प्रमादी
🔱विक्रम संवत 2077
🔱विक्रम संवत (कर्तक) 2076
🔱शाका संवत 1942
🔱सौर प्रविष्टे 7, आषाढ

🔱सूर्योदय 05:34:59
🔱सूर्यास्त 19:22:31
🔱दिन काल 13:47:32
🔱रात्री काल 10:12:41
🔱चंद्रोदय 06:01:50
🔱चंद्रास्त 19:36:56
🔱सूर्योदय लग्न मिथुन 5°57′ , 65°57′
🔱सूर्य नक्षत्र मृगशीर्षा
🔱चन्द्र नक्षत्र मृगशीर्षा

🕉️ पद, चरण
🔱3 का मृगशीर्षा 06:48:25
🔱4 की मृगशीर्षा 13:00:25
🔱1 कु आद्रा 19:10:33
🔱2 घ आद्रा 25:18:49

🕉️ मुहूर्त
🔱राहू काल 17:39 – 19:23 अशुभ
🔱यम घंटा 12:29 – 14:12 अशुभ
🔱गुली काल 15:56 – 17:39
🔱अभिजित 12:01 -12:56 शुभ
🔱दूर मुहूर्त 17:32 – 18:27 अशुभ

🕉️ चोघडिया, दिन
🔱उद्वेग 05:35 – 07:18 अशुभ
🔱चर 07:18 – 09:02 शुभ
🔱लाभ 09:02 – 10:45 शुभ
🔱अमृत 10:45 – 12:29 शुभ
🔱काल 12:29 – 14:12 अशुभ
🔱शुभ 14:12 – 15:56 शुभ
🔱रोग 15:56 – 17:39 अशुभ
🔱उद्वेग 17:39 – 19:23 अशुभ

🕉️ चोघडिया, रात
🔱शुभ 19:23 – 20:39 शुभ
🔱अमृत 20:39 – 21:56 शुभ
🔱चर 21:56 – 23:12 शुभ
🔱रोग 23:12 – 24:29 अशुभ
🔱काल 24:29 – 25:45 अशुभ
🔱लाभ 25:45 – 27:02 शुभ
🔱उद्वेग 27:02 – 28:19 अशुभ
🔱शुभ 28:19 – 29:35 शुभ

🕉 21 जून आज का राशि फल 🕉

🐏 मेष (Aries) अपने उग्र स्वभाव पर संयम रखने की आवश्यकता हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। अधिक परिश्रम के बाद भी अल्प सफलता ही प्राप्त होगी। संतानों के विषय में भी आपको चिंता सताएगी। कार्य के सिलसिले में भागदौड़ के कारण परिजनों के प्रति कम ध्यान दे पाएंगे। हानिकर विचार, वर्तन और आयोजन से दूर रहिएगा। उदर के रोग से पेट दर्द की संभावना है।
🐂 वृषभ (Taurus) आज आपको कार्य करने में दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास का पूरा साथ मिलेगा, हर कार्य का फल भी आपको अपेक्षानुसार मिलेगा। मायके से लाभदायी समाचार प्राप्त होंगे। अभ्यास में विद्यार्थियों को रुचि रहेगी। सरकारी क्षेत्र में लाभ होगा तथा आर्थिक व्यवहार करने में सफलता प्राप्त होगी।
👭 मिथुन (Gemini) नई परियोजना का प्रारंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है, सरकार की ओर से लाभ होने की भी संभावना है। व्यावसायिक या व्यापारिक क्षेत्र में आपको ऊपरी अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है। मित्र या स्नेहीजनों अथवा पड़ोसियों के साथ अनबन की घटना हुई होगी तो उसका सकारात्मक परिणाम आएगा।
🦀 कर्क (Cancer) आज नकारात्मक मानसिकता के साथ व्यवहार न करें, शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे। मन में दुःख और असंतोष की भावनाएं रहेंगी। आंखों में पीडा़ा होने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल नहीं रहेगा। परिजनों के साथ गलतफहमी न हो, इसका ध्यान रखिएगा।
🦁 सिंह (Leo) आज आपमें आत्मविश्वास अधिक रहेगा, किसी भी कार्य को करने के लिए निर्णय त्वरित ले लेंगे। पिता और बड़ों से लाभ होगा। सामाजिक रूप से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। क्रोध की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक रहेगी। आरोग्य संभालिएगा।
👧 कन्या (Virgo) आज आपके अहम को कोई चोट न पहुंचाए एवं आपका किसी से झगड़ा न हो जाए, शारीरिक रूप से शिथिलता और मानसिक रूप से चिंता बनी रहेगी। मित्रों और स्वजनों के साथ वैचारिक स्तर पर मनमुटाव हो सकता है। स्वभाव में उग्रता और क्रोध की मात्रा विशेष रहेगी। धार्मिक कार्य में धन का व्यय होगा।
⚖ तुला (Libra) आपके लिए आज का दिन शुभफलदायी होगा, विविध क्षेत्रों में मिलने वाले लाभ से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आपकी आय में भी वृद्धि होगी। मित्रों के पीछे खर्च भी होगा और उनसे लाभ भी प्राप्त होगा। किसी पर्यटन स्थल पर जाने से दिन रोमांचक बन जाएगा।
🦂 वृश्चिक (Scorpio) आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी होगा, व्यावसायिक स्थल पर अनुकूल वातावरण मिलेगा। उच्च अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलता प्राप्त करना आज सरल होगा। मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। गृहस्थजीवन में भी आनंद का वातावरण छाया रहेगा। व्यापार के उद्देश्य से कहीं बाहर भी जाना हो सकता है।
🏹 धनु (Sagittarius) आज स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहने की संभावना है। शारीरिक रूप से दुर्बलता और आलस्य की भावना रहेगी। मानसिक रूप से भी चिंता और व्यग्रता बनी रहेगी। व्यावसायिक रूप से विघ्न आ सकते हैं। हानिकर विचारों को संभवतः दूर रखिए। किसी भी कार्य का आयोजन संभलकर कीजिएगा।
🐊 मकर (Capricorn) आज आपके लिए आकस्मिक धन खर्च के योग हैं, जो व्यावहारिक और सामाजिक कार्य के लिए हो सकता है। खान-पान में संभलकर चलिएगा। क्रोध से बचकर चलिएगा। नकारात्मक भावनाओं को सकारात्मकता से दूर कीजिएगा। व्यावसायिक स्थल पर अनुकूलता रहेगी।
⚱ कुंभ (Aquarius) आज आप प्रत्येक कार्य दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक करेंगे। प्रवास या पर्यटन की संभावनाएं अधिक हैं। स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग एवं नए वस्त्र परिधान के प्रसंग उपस्थित होंगे। भागीदारों से लाभ होगा। वाहनसुख प्राप्त होगा।
🐟 मीन (Pisces) आज का दिन शुभफलदायी है, आप में मनोबल और आत्मविश्वास अधिक रहेगा। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। परिवार का वातावरण भी शांतिप्रद रहेगा। प्रतिस्पर्द्धियों के समक्ष विजय प्राप्त होगी। आवेश और उग्रता को स्वभाव से दूर कर दीजिएगा और साथ में वाणी पर भी संयम रखिएगा। सहकर्मियों का आज व्यावसायिक स्थल पर सहकार अच्छा मिलेगा। मायके से समाचार प्राप्त होंगे l
21जून 2020 रविवार सूर्य ग्रहण के विषय
प्रिय धर्मावलम्बी सज्जनों,,21जून रविवार को दिल्ली के समयानुसार कंकणाकृति ग्रहण सुबह 10 बजकर 20 मिनट से आरंभ होकर दोपहर 13बजकर 48 मिनट तक होगा,जिसका मध्य काल दोपहर 12 बजकर 02 मिनट है🌼 ग्रहण का पूर्ण समय 3घण्टा 28 मिनट है,,, 20 जून शनिवार को रात्रि में 22बजकर 20 मिनट से सूतक काल आरंभ हो जायेगा जोकि ग्रहण के पूर्ण होने पर ही सम्पूर्ण होगा,, मन्दिर शनिवार रात्रि में बन्द होकर रविवार दोपहर 13बजकर 50 के उपरान्त ही खुलेंगे 🌼यह ग्रहण लगभग उत्तर भारत में, कंकणाकृति, एवं कुछ गुजरात, महाराष्ट्र आदि में,खग्रास सूर्यग्रहण दिखाई पड़ेगा।🙏 महत्त्वपूर्ण बात,,,
यह ग्रहण 21 जून जोकि वर्ष का सबसे बड़ा दिन 13घण्टे 31मिनट 03 सैकिड एवं रात्रि 10घण्टे 29 मिनट10 सैकिंड है सूर्य ग्रहण और रविवार, कहीं-कहीं दोपहर में अंधेरा भी छा सकता है लगभग नेष्ट फलदायक है🌹सभी पारिवारिक सदस्य ग्रहण काल में ईश्वर का चिन्तन मनन एवं जाप आदि करते रहे,,,, एवं जिन मातृशक्तियों के गर्भस्त शिशु पल रहे हैं उन्हें,,सयन करना,सोना,,,पत्ते तोड़ना,सब्जी काटना, तिनका तोड़ना, फूल तोड़ना, नाखूनादि काटना, वर्जित है सभी के लिए ईश्वराराधना जाप आदि श्रेष्ठ है,, वृद्ध,,बालक,,रोगी,,को छोड़कर ग्रहण सम्पूर्ण होने तक ख़ानपानादि वर्जित है🌹🌹यह ग्रहण मृगशिरा नक्षत्र एवं मिथुन राशि में हो रहा है लगभग,,मेष, सिंह,कर्क,मकर,मीन राशियों के लिए श्रेष्ठ है बृष, तुला,धनु, वालों के लिए मध्यम् मिथुन,कर्क, वृश्चिक, और कुम्भ राशि वाले जातकों के लिए नेष्ट फल दायक है🙏🙏
राशि 12 है और भारत की जनसंख्या 130,,135, करोड़ के लगभग है इसलिए सभी को ईश्वर में विश्वास के साथ जाप आदि करने से सभी शुभ हो।🙏ये सूर्य ग्रहण कोतूहल एवं वैज्ञानिकों के लिए शोध का विषय भी रहेगा। कोई भी सज्जन इस ग्रहण के समय सूर्य को नग्न आंखों से देखना हानिप्रद हो सकता है किसी विशेष लैंसयुक्त चसमे से देख सकते हैं✈यह ग्रहण अफगानिस्तान, अल्जीरिया,अमेनियां से लेकर यमन,जाम्बिया, जिम्बाब्वे, बहुत से देशों में दिखाई देगा🙏आचार्य पंडित गोपाल झा 2110 चिंता हरण शिव मन्दिर यमुना बाजार कश्मीरी गेट दिल्ली 110006 9891711913

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here