सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के ईशांत काबरा बने PRO एवं महावीर पाराशर प्रशासनिक अधिकारी के पद पर हुए पदोन्नत

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के ईशांत काबरा बने PRO एवं महावीर पाराशर प्रशासनिक अधिकारी के पद पर हुए पदोन्नत

भीलवाड़ा, 23 अक्टूबर।

गौरव रक्षक/राजेंद्र कुमार शर्मा

सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय भीलवाड़ा में कार्यरत श्री ईशांत काबरा एवं श्री महावीर पाराशर को पदोन्नति प्रदान की गई है। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा जारी पदोन्नति आदेशों के अनुसार श्री ईशांत काबरा को जनसंपर्क अधिकारी (PRO) तथा श्री महावीर पाराशर को प्रशासनिक अधिकारी (AO) के पद पर पदोन्नत किया गया है।

राजस्थान जनसंपर्क विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की 21 अक्टूबर 2026 को हुई बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए वरिष्ठता-सह-योग्यता के आधार पर विभाग के 31 सहायक जनसंपर्क अधिकारियों जनसंपर्क अधिकारी के पद पर पदोन्नति की गई। जिसमें स्थानीय कार्यालय के एपीआरओ श्री ईशांत काबरा को जनसंपर्क अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया।

इसी प्रकार, राजस्थान अधीनस्थ कार्यालय मंत्रालयिक सेवा विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक के बाद वर्ष 2026-27 की नियमित डीपीसी में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत श्री महावीर पाराशर को प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया।

सहायक निदेशक पद पर कार्यरत जनसंपर्क अधिकारी श्री रविन्द्र कुमार वैष्णव, वरिष्ठ सहायक रोहित वर्मा, सूचना सहायक ज्योति साहू, कनिष्ठ सहायक कालूलाल बैरवा, सेवानिवृत वरिष्ठ सहायक श्री पवनेश शर्मा, तरसेम मीणा, अंशिका गौतम सहित कार्यालय स्टाफ, मीडिया प्रकोष्ठ में कार्यरत कार्मिकों तथा मीडियाकर्मियों ने श्री ईशांत काबरा और श्री महावीर पाराशर को पदोन्नति पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *