गौरव रक्षक/ विनोद शर्मा
महेन्द्रगढ़/05 दिसंबर 2022
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने सोमवार को महिला थाना प्रभारी शारदा को उपनिरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर एसपी ने उनके कंधों पर तीसरा स्टार लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दी। महिला निरीक्षक शारदा को बधाई देते हुए एसपी ने कहा कि पदोन्नति उपरांत आपको और अधिक जिम्मेवारी के साथ काम करने की आवश्यकता है। पुलिस अधीक्षक ने अवसर पर पदोन्नत महिला पुलिस कर्मचारी को संबोधित करते हुए कहा कि पदोन्नति निम्न पद से बेहतर कार्य करने के पश्चात उच्च पद की ओर बढ़ने वाली प्रगति है। जिसमें कर्तव्यों में भी परिवर्तन आ जाता है, जिम्मेदारी एवं कार्यो में भी वृद्धि होती है। जिसे बखूबी से निभाने के निर्देश दिए गए तथा पदोन्नत कर्मचारी को पदोन्नति की शुभकामनाएं देते हुए मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। इसके साथ ही आगे पुलिस विभाग में पदानुसार बेहतर कार्य करने के लिए बधाई दी। उल्लेखनीय है कि निरीक्षक शारदा पूर्व में एसआई के पद पर रहते हुए थाना शहर महेंद्रगढ़, महिला थाना नारनौल, महिला थाना नूह (मेवात) व अन्य जगहों पर ड्यूटी करते हुए काफी सराहनीय कार्य किए, अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को इन्होंने काफी अच्छे से संभाला। महिला विरुद्ध अपराधों में महिलाओं को न्याय दिलाने में इनका अहम योगदान रहा है। हाल में ये बतौर प्रबंधक महिला थाना नारनौल कार्यरत हैं।