आपको मिलेगा आपकी राशि का भाग्यफल आज के संपूर्ण मुहूर्त के साथ 🌞🌞 आज का पंचांग

0
287

आपको मिलेगा आपकी राशि का भाग्यफल आज के संपूर्ण मुहूर्त के साथ 🌞🌞
आज का पंचांग

🕉 22 नवम्बर 2022
🕉️ पुरानी दिल्ली, भारत
🕉️ त्रयोदशी, कृष्ण पक्ष
🕉️ मार्गशीर्ष
⚜️ मास शिवरात्रि
⚜️ संत ज्ञानेश्वर महाराज पुण्य जयंती

🔱तिथि त्रयोदशी 08:48:51
🔱तिथि चतुर्दशी 30:53:03
🔱पक्ष कृष्ण
🔱नक्षत्र स्वाति 23:11:14
🔱योग सौभाग्य 18:35:42
🔱करण वणिज 08:48:51
🔱करण विष्टि भद्र 19:55:18
🔱करण शकुनी 30:53:03
🔱वार मंगलवार

🕉️ माह
🔱(अमावस्यांत) कार्तिक
🔱(पूर्णिमांत) मार्गशीर्ष
🔱चन्द्र राशि तुला
🔱सूर्य राशि वृश्चिक
🔱रितु हेमंत
🔱आयन दक्षिणायण
🔱संवत्सर शुभकृत
🔱संवत्सर (उत्तर) नल
🔱विक्रम संवत 2079 विक्रम संवत
🔱गुजराती संवत 2079 विक्रम संवत
🔱शक संवत 1944 शक संवत
🔱सौर प्रविष्टे 7, मार्गशीर्ष
🔱सूर्योदय 06:52:56
🔱सूर्यास्त 17:32:44
🔱दिन काल 10:39:47
🔱रात्री काल 13:20:58
🔱चंद्रास्त 16:22:17
🔱चंद्रोदय 29:58:33
🔱सूर्योदय लग्न वृश्चिक 5°32′ , 215°32′
🔱सूर्य नक्षत्र अनुराधा
🔱चन्द्र नक्षत्र स्वाति

🕉️ पद, चरण
🔱2 रे स्वाति 11:46:43
🔱3 रो स्वाति 17:30:04
🔱4 ता स्वाति 23:11:14
🔱1 ती विशाखा 28:50:19

🕉️ मुहूर्त
🔱राहू काल 14:53 – 16:13 अशुभ
🔱यम घंटा 09:33 – 10:53 अशुभ
🔱गुली काल 12:13 – 13:33
🔱अभिजित 11:52 – 12:34 शुभ
🔱दूर मुहूर्त 09:01 – 09:44 अशुभ
🔱दूर मुहूर्त 22:53 – 23:35 अशुभ
🔱वर्ज्यम 28:28 – 29:58 अशुभ

🕉️ चोघडिया, दिन
🔱रोग 06:53 – 08:13 अशुभ
🔱उद्वेग 08:13 – 09:33 अशुभ
🔱चर 09:33 – 10:53 शुभ
🔱लाभ 10:53 – 12:13 शुभ
🔱अमृत 12:13 – 13:33 शुभ
🔱काल 13:33 – 14:53 अशुभ
🔱शुभ 14:53 – 16:13 शुभ
🔱रोग 16:13 – 17:33 अशुभ

🕉️ चोघडिया, रात
🔱काल 17:33 – 19:13 अशुभ
🔱लाभ 19:13 – 20:53 शुभ
🔱उद्वेग 20:53 – 22:33 अशुभ
🔱शुभ 22:33 – 24:13 शुभ
🔱अमृत 24:13 – 25:53 शुभ
🔱चर 25:53 – 27:33 शुभ
🔱रोग 27:33 – 29:14 अशुभ
🔱काल 29:14 – 30:54 अशुभ

🕉 22 नवम्बर आज का राशि फल🕉

🐏 मेष (Aries): आज आपमें भावुकता अधिक रहेगी जिसके कारण किसी की बातों या व्यवहार से आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। मां के स्वास्थ्य के कारण आप परेशान रहेगें। आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। ग्लानि का अनुभव करेंगे। भोजन और नींद में अनियमितता रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम है। अचल संपत्ति के विषय में चर्चा को टालें।
🐂 वृषभ (Tauras): चिंता कम होने से आप राहत महसूस करेगें। आज आप काफी संवेदनशील रहेगें, जिससे आपकी कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति उभर कर सामने आएगी। साहित्य लेखन और कलाक्षेत्र में आप योगदान दे सकेंगे। माता के साथ आत्मीयता बढ़ेगी। छोटी यात्रा या पर्यटन हो सकता है। वित्तीय मामलों पर ध्यान देंगे।
👭 मिथुन (Gemini): शुरुआती परेशानी के बाद आपके निर्धारित कार्य पूरे होगें जिससे आपको प्रसन्नता होगी। आर्थिक योजनाओं के कारण आपकी कई परेशानियां कम होगीं। नौकरी व्यवसाय में सहयोगियों का साथ मिलगा जिससे माहौल अच्छा रहेगा। मित्रों तथा प्रियजनों के साथ मुलाकात आपकी खुशी को बढ़ा देगी। परिवार में शांति और आनंद का माहौल रहेगा।
🦀कर्क (Cancer): दोस्तों, परिजनों और परिवार के साथ आपका दिन बेहतर बीतेगा। उनसे मिले उपहार आपके हर्ष को दोगुना कर देंगे। बाहर घूमने का कार्यक्रम बनेगा। शुभ समाचार मिलेगें तथा आर्थिक लाभ भी मिलेगा। पत्नी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
🦁 सिंह (Leo): कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें। मन में बेचैनी रहेगी तथा विभिन्न चिंताएं सताएगी। शारीरिक स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अपनी वाणी और व्यवहार में संयम रखें अन्यथा किसी के साथ तकरार हो सकती है। आज आप काफी भावुक रहेगें। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। स्त्री वर्ग से बचकर रहें। गलतफहमी ना होने दें वरना नुकसान हो सकता है।
👧 कन्या (Virgo): आज आपको विविध क्षेत्रों में यश, कीर्ति और लाभ मिलेगा, लक्ष्मीजी की कृपा आप पर रहेगी। बुजुर्गों तथा मित्रों के साथ आपका दिन आनंद में बीतेगा। प्रवास पर जा सकते हैं। पत्नी और बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा। दांपत्य जीवन में आनंद प्राप्त होगा।
⚖ तुला (Libra): आज आपके घर और कार्यस्थल पर बेहतर वातावरण रहने से काफी प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी करने वालों के लिए पदोन्नति का योग है। कार्यालय में उच्च पदाधिकारियों आपके कार्य की सराहना करेगें। परिवार में हर्षोल्लास का माहौल रहेगा। माता की तरफ से लाभ मिलेगा। सरकारी कार्यों में आज सफलता मिलेगी।
🦂 वृश्चिक (Scorpio): आप शारीरिक और मानसिक रूप से आलस्य का अनुभव करेगें जिससे उत्साह की कमी रहेगी। इसका प्रभाव व्यावसायिक क्षेत्र में देखने को मिलेगा तथा परेशानी हो सकती है। उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार आपके प्रति नकारात्मक रहेगा। संतान के साथ भी मतभेद हो सकता है।
🏹 धनु (Sagittarius): आज आपको कोई भी नया काम आरंभ न करने और स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता, कफ तथा पेट संबंधी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। शल्यक्रिया जैसे बड़े मामलों को आज टाल दें। आज आप काफी व्यग्र और चिंतित रहेगें।
🐊 मकर (Capricorn): दैनिक कार्यों के अलावा आप अपना आज का समय मनोरंजन और मिलने जुलने में बिताएंगें। विपरीत लिंगीय मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रबल धन लाभ का योग है। आपके व्यापार में वृद्धि होगी। भागीदारी से लाभ होगा। दलाली, कमिशन, ब्याज से पैसे की भरमार रहेगी।
⚱ कुंभ (Aquarius): कार्य में सफलता पाने के लिए आज का दिन उत्तम है, आपके द्वारा किए गए कार्य से आपको यश और कीर्ति मिलेगी। परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा। तन-मन से आप ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। नौकरी-धंधे की जगह सहयोगियों का साथ मिलेगा। माता के परिवार की ओर से अच्छे समाचार मिलेगें। खर्च बढ़ेगा।
🐟 मीन (Pisces): आज आपकी कल्पनाशक्ति पूरे निखार पर होगी। साहित्य सृजन के लिए दिन उत्तम है, विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। आपके स्वभाव में भावुकता और कामुकता अधिक रहेगी। पेट दर्द की संभावना है। मन में भय रहेगा। मानसिक संतुलन बनाए रखें। प्रेमियों के प्रणय के लिए आज का दिन अनुकूल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here