भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

0
37
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न
गौरव रक्षक/शिवभानु सिंह
6 जून , सतना
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न हुई जिसमे नगरीय निकाय के चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनावो को लेकर होने वाले कार्यक्रमो के लेकर चर्चा की गई। साथ ही मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमो के संदर्भ मे कार्य योजना तैयार हुई।
पंचायती राज और नगरीय निकायो मे भाजपा की विजय जरुरी हैः- रामखेलावन
मध्यप्रदेष शासन के मंत्री रामखेलावन पटेल आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेष और केन्द्र मे हमारी सरकार है। सरकार के योजनाओ के बेहतर क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायो और पंचायती राज मे भाजपा की जीत बेहद जरुरी है।
कार्यकर्ताओ के लिए संगठन का निर्णय सर्वमान्य होगाः- नरेन्द्र त्रिपाठी
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र त्रिपाठी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्यकर्ताओ के लिए संगठन का निर्णय सर्वमान्य होगा। उन्होने कहा कि प्रत्यासी चयन को लेकर हमारे वरिष्ठो का जो भी निर्णय होगा वो बेहतर होगा। कार्यकर्ता संगठन की लाइन पर चलते हुए पार्टी को जिताने के लिए कमर कसे। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सेवाभावी कार्यकर्ता है हमने कोरोना काल के दौरान नागरिको की सेवा मे निरंतर काम किया है। लोगो का विष्वास भारतीय जनता पार्टी के प्रति है हमारी सरकार के अनेको कामो ने समाज मे लोगो के जीवन को सरल बनाया है।
चुनावो मे विजय के अलावा कोई विकल्प नहीः- योगेष ताम्रकार
बैठक मे अपने विचार व्यक्त करते हुए पार्टी के प्रदेष उपाध्यक्ष योगेष ताम्रकार ने कहा कि नगरीय निकाय चुनावो मे हमारा प्रत्यासी कमल का फूल होगा। प्रत्यासी चाहे जो भी हो हम उनके साथ जुटकर पार्टी को जिताने का काम करेगे। सीघ्र ही चुनावो से सम्बन्धित समितियो का गठन होगा वार्ड के प्रभारी बनाये जायेगे। पार्टी पूरी रणनीति के साथ चुनाव मैदान मे उतरेगी।
संचालन जिला महामंत्री सतीष शर्मा ने किया, आभार प्रदर्षन जिला उपाध्यक्ष अषोक गुप्ता ने किया। बैठक को जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सुधा सिंह, पूर्व महापौर ममता पाण्डेय, पूर्व विधायक प्रभाकर सिंह, सुरेन्द्र सिंह गहरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास मिश्रा, रामपुर क्षेत्र के विधायक विक्रम सिंह विक्की ने भी सम्बोधित किया।
मोदी सरकार  की वजह से माताओ बहनो के सपने हो रहे साकारः- सीमा यादव
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वाधान मे मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर जिले के विभिन्न स्थानो पर महिला चौपालो का आयोजन हुआ जिसमे सरकार के कामकाज को लेकर विस्तृत चर्चा की गई इस अवसर पर मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह यादव ने कहा कि सरकार की अनेक योजनाओ ने महिलाओ के जीवन मे सुधार लाने का काम किया है। 9 करोड़ से अधिक उज्जवला एलपीजी कनेक्षन महिलाओ को दिये गये। 23 करोड़ महिलाओ के जन-धन खाते खोले गये अनेक योजनाओ मे माताओ, बहनो के जीवन मे खुषहाली लाने का काम किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here