सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी ने दी प्रदेशवासियों को होली की बधाई और साथ ही दिया जल बचाने का संदेश
गौरव रक्षक/ 19 मार्च 2020
संजय सिंह/रेवाड़ी
आज रेवाड़ी जिले के क्षेत्र बावल में नई अनाज मंडी में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ बनवारी लाल जी रहे। उन्होंने नगाड़ा बजाकर बावल के लोगों के साथ होली मनाई और लोगों पर पुष्प वर्षा कर फूलों की होली खेली और साथ ही पानी बचाने का भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति होली खेलने के लिए पानी का प्रयोग न करें और प्रेमपूर्वक होली का त्यौहार मनाए। कैबिनेट मंत्री ने बावल के लोगों को ग्रीन होली मनाने का संदेश दिया जिससे पर्यावरण को बचाया जा सके। अनेक कलाकारों व उनके साथियों द्वारा सुंदर सुंदर प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर जिला महामंत्री ईश्वर सिंह चनीजा, चौधरी अभय सिंह, जिला सचिव कुलदीप चौहान,मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह, महामंत्री ललित गौड़, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष रामसिंह सामरिया, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष जयवीर योगी, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश उर्फ पप्पू नंबरदार, युवा अध्यक्ष महेश यादव, युवा महामंत्री सचिन शर्मा, कर्ण यादव, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुष्प कुमार, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष ईश्वर सरपंच प्राणपुरा, युवाअध्यक्ष गढ़ी बोलनी कृष्ण चोकन, राजेश सरपंच, सुनील नेहरा प्राणपुरा आदि कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।