आपको मिलेगा आपकी राशि का भाग्यफल आज के संपूर्ण मुहूर्त के साथ🌞🌞
आज का पंचांग
🕉 10 फरवरी 2022
🕉️ पुरानी दिल्ली,भारत
🕉️ नवमी, शुक्ल पक्ष
🕉️ माघ
🔱तिथि नवमी 11:07:36
🔱पक्ष शुक्ल
🔱नक्षत्र रोहिणी 27:30:36
🔱योग ऐन्द्र 18:47:29
🔱करण कौलव 11:07:36
🔱करण तैतुल 24:29:45
🔱वार गुरूवार
🕉️ माह
🔱(अमावस्यांत) माघ
🔱(पूर्णिमांत) माघ
🔱चन्द्र राशि वृषभ
🔱सूर्य राशि मकर
🔱रितु शिशिर
🔱आयन उत्तरायण
🔱संवत्सर प्लव
🔱संवत्सर (उत्तर) आनंद
🔱विक्रम संवत 2078
🔱विक्रम संवत (कर्तक) 2078
🔱शाका संवत 1943
🔱सौर प्रविष्टे 28, माघ
🔱सूर्योदय 07:08:24
🔱सूर्यास्त 18:14:04
🔱दिन काल 11:05:40
🔱रात्री काल 12:53:37
🔱चंद्रोदय 12:49:27
🔱चंद्रास्त 27:00:28
🔱सूर्योदय लग्न मकर 27°7′ , 297°7′
🔱सूर्य नक्षत्र धनिष्ठा
🔱चन्द्र नक्षत्र रोहिणी
🕉️ पद, चरण
🔱1 ओ रोहिणी 07:08:41
🔱2 वा रोहिणी 13:55:47
🔱3 वी रोहिणी 20:43:10
🔱4 वु रोहिणी 27:30:36
🕉️ मुहूर्त
🔱राहू काल 14:04 – 15:28 अशुभ
🔱यम घंटा 07:08 – 08:32 अशुभ
🔱गुली काल 09:55 – 11:18
🔱अभिजित 12:19 -13:03 शुभ
🔱दूर मुहूर्त 10:50 – 11:35 अशुभ
🔱दूर मुहूर्त 15:17 – 16:01 अशुभ
🕉️ चोघडिया, दिन
🔱शुभ 07:08 – 08:32 शुभ
🔱रोग 08:32 – 09:55 अशुभ
🔱उद्वेग 09:55 – 11:18 अशुभ
🔱चर 11:18 – 12:41 शुभ
🔱लाभ 12:41 – 14:04 शुभ
🔱अमृत 14:04 – 15:28 शुभ
🔱काल 15:28 – 16:51 अशुभ
🔱शुभ 16:51 – 18:14 शुभ
🕉️ चोघडिया, रात
🔱अमृत 18:14 – 19:51 शुभ
🔱चर 19:51 – 21:27 शुभ
🔱रोग 21:27 – 23:04 अशुभ
🔱काल 23:04 – 24:41 अशुभ
🔱लाभ 24:41 – 26:18 शुभ
🔱उद्वेग 26:18 – 27:54 अशुभ
🔱शुभ 27:54 – 29:31 शुभ
🔱अमृत 29:31 – 31:08 शुभ
🕉 10 फ़रवरी आज का राशि फल🕉
🐏 मेष (Aries): आज का दिन आप सामाजिक कार्यों और मित्रों के साथ व्यतीत करेंगे। आपके मित्रों की मंडली में नए मित्र जुड़ेंगे जिनके पीछे धन खर्च होगा। बुजुर्गों की तरफ से लाभ होगा और उनका सहयोग मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ मानसिक प्रसन्नता बढ़ाएगा। दूर रहनेवाले संतान का शुभ समाचार मिलेगा।
🐂 वृषभ (Tauras): नौकरी में पदोन्नति के समाचार मिलेंगे। उच्च पदाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी निर्णय आपके पक्ष में आने से लाभ मिलेंगे। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति रहेगी। नए कार्यों का आयोजन हाथ में लेंगे। अधूरे कार्य पूरा होंगे। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी। तंदुरुस्ती बनी रहेगी। धन और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
👭 मिथुन (Gemini): आपको थोड़ी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है जिसके कारण कोई भी कार्य करने का उत्साह मंद रहेगा। कार्यक्षेत्र में साथी कर्मचारियों का और उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण न होने से मानसिक हताशा होगी। संतान के संबंध में समस्या आएगी।
🦀 कर्क (Cancer): आज के दिन आप पर नकारात्मक व्यवहार हावी रहेगा। क्रोध अधिक होगा। स्वास्थ्य के संबंध में शिकायत रहेगी। अनैतिक कामवृत्ति और चोरी जैसे विचारों पर संयम रखें, अन्यथा अनिष्ट हो सकता है। आज वाणी पर संयम रखें। कुटुंबीजनों के साथ झगड़े विवाद होने की संभावना है। आर्थिक तंगी रहेगी।
🦁 सिंह (Leo): आज के दिन आप मनोरंजन और घूमने-फिरने में समय बिताएंगे। फिर भी सांसारिक मामलों में आपका व्यवहार उदासीन रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों से मुलाकात आनंददायक नहीं रहेगी। व्यापारियों को भागीदारों के साथ धैर्य से काम लेना पड़ेगा।
👧 कन्या (Virgo): परिवार में आनंद एवं उत्साह का वातावरण रहने से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होने से राहत का अनुभव होगा। कार्य में सफलता और यश मिलेगा। ऑफिस में सहकर्मीगण सहायक होंगे और व्यापार-धंधे में प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों से नुकसान होने की संभावना है। ननिहाल से शुभ समाचार मिलेंगे।
⚖ तुला (Libra): आज आप अपनी कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति को अच्छी तरह काम में लगा सकेंगे। चर्चा में भाग लेना आपको पसंद आएगा। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। उनकी प्रगति होगी। स्त्री मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन सुखद रहेगा। अत्यधिक विचारों से मन विचलित बनेगा।
🦂 वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन शांति से व्यतीत करने की सलाह हैं। शारीरिक स्वास्थ्य तो बिगड़ेगा ही, मानसिक रूप से भी स्वस्थ नहीं रह सकेंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से मन दुःखी होगा। स्थायी संपत्ति और वाहन के दस्तावेज करने में सावधानी रखें।
🏹 धनु (Sagittarius): आज आप पर गूढ़ रहस्यवाद और आध्यात्मिकता का रंग चढ़ेगा इसलिए इस विषय में गहरे उतरने का प्रयास करेंगे। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा। लघु यात्रा की संभावना है। मित्रों और सगे-सम्बंधियों के साथ की गई मुलाकात सुखद रहेगी।
🐊 मकर (Capricorn): न बोलने में नौ गुण- इस कहावत की यथार्थता को समझकर आप यदि वाणी पर संयम रखेंगे तो बहुत से अनर्थ होने से बच जाएंगे। परिजनों के साथ मनमुटाव न हो उसके लिए यह बात आवश्यक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में परिश्रम करना होगा।
⚱ कुंभ (Aquarius): शारीरिक, मानसिक और आर्थिक तीनों दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। परिजनों के साथ सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद उठाएंगें। मित्रों के साथ बाहर घूमने जाने का आयोजन होगा। चिंतन और आध्यात्मिक शक्ति भी अच्छी रहेगी। दांपत्य जीवन की मधुरता का आनंद उठा सकेंगे। उपहार और धन की प्राप्ति होगी।
🐟 मीन (Pisces): थोड़े समय में लाभ लेने की लालच छोड़ने और पूंजी निवेश में ध्यान रखने की आवश्यकता हैं। शारीरिक स्वास्थ्य खराब होगा। संतान की समस्या उलझन में डालेगी। स्वजनों से दूर जाने का अवसर आएगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। महत्वपूर्ण दस्तावेज या कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानी रखें। पैसे के लेन-देन के लिए अनुकूल समय नहीं है।