पार्षदा दरियानी ने गांधी सागर तालाब में कूद कर दी जान, फैली सनसनी

0
979

गौरव रक्षक /राजेंद्र शर्मा

4 जनवरी, भीलवाड़ा

पार्षदा दरियानी ने गांधी सागर तालाब में कूद कर दी जान, फैली सनसनी

भीलवाड़ा  शहर की एक महिला पार्षदा ने मंगलवार दोपहर गांधी सागर तालाब में कूद कर जीवन लीला को समाप्त कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। वहीं काफी प्रयास के बाद महिला के शव को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक महिला की जान जा चुकी थी। प्राप्त जानकारी के भीमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार दोपहर खेड़ाखूंट माताजी के पास गांधी सागर तालाब में वार्ड संख्या 42 की पार्षदा वर्षा दरियानी कूद गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जनता की मदद से महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक महिला ने दम तोड़ दिया था, फिलहाल आत्महत्या के कारणो का पता नही चल पाया है। पुलिस ने शव को जिला चिकित्सालय के मोर्चरी रूम में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here