खदान से पत्थर निकालते समय , अचानक ढहने से 4 महिलाओं समेत 7 मजदूर मलबे में दबे

0
44

रिपोर्ट – योगेश लिमानी

खदान से पत्थर निकालते समय , अचानक ढहने से 4 महिलाओं समेत 7 मजदूर मलबे में दबे

भीलवाड़ा।  जिले के आसींद थाना क्षेत्र के लाछुड़ा गांव में बुधवार दोपहर को एक खदान ढह गई। 7 मजदूर मलबे में दब गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद आनन-फानन में प्रशासन मौके पर पहुंचा। मजदूरों को मलबे से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों ने विरोध भी शुरू कर दिया है। आरोप है कि प्रशासन को इस अवैध खनन खदान के बारे में कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। आज यह खदान ढह गई

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार लाछुड़ा गांव में नूर मोहम्मद के खेत में एक अवैध खदान संचालित हो रही थी। खदान से पत्थर निकाला जाता है। इसे संग्राम सिंह नाम का व्यक्ति संचालित कर रहा था। बुधवार दोपहर में खुदाई चल रही थी। इस दौरान करीब 1 बजे अचानक खदान ढह गई। काम कर रहे करीब 3 महिलाएं और 4 पुरुष मजदूर इस मलबे में दब गए।

रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन ने खदान में तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। खदान के ढहने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई है। जिससे लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here