आपको मिलेगा आपकी राशि का भाग्यफल आज के संपूर्ण मुहूर्त के साथ🌞🌞 आज का पंचांग

0
11

आपको मिलेगा आपकी राशि का भाग्यफल आज के संपूर्ण मुहूर्त के साथ🌞🌞
आज का पंचांग

🕉 6 फरवरी 2021
🕉️ पुरानी दिल्ली,भारत
🕉️ नवमी, कृष्ण पक्ष
🕉️ माघ

🔱तिथि नवमी 08:12:34
🔱तिथि दशमी 30:25:33
🔱पक्ष कृष्ण
🔱नक्षत्र अनुराधा 17:16:42
🔱योग ध्रुव 16:35:45
🔱करण गर 08:12:34
🔱करण वणिज 19:18:06
🔱करण विष्टि भद्र 30:25:33
🔱वार शनिवार

🕉️ माह
🔱(अमावस्यांत) पौष
🔱(पूर्णिमांत) माघ
🔱चन्द्र राशि वृश्चिक
🔱सूर्य राशि मकर
🔱रितु शिशिर
🔱आयन उत्तरायण
🔱संवत्सर शार्वरी
🔱संवत्सर (उत्तर) प्रमादी
🔱विक्रम संवत 2077
🔱विक्रम संवत (कर्तक) 2077
🔱शाका संवत 1942
🔱सौर प्रविष्टे 24, माघ
🔱सूर्योदय 07:10:50
🔱सूर्यास्त 18:11:20
🔱दिन काल 11:00:29
🔱रात्री काल 12:58:52
🔱चंद्रास्त 13:02:38
🔱चंद्रोदय 27:08:21
🔱सूर्योदय लग्न मकर 23°20′ , 293°20′
🔱सूर्य नक्षत्र धनिष्ठा
🔱चन्द्र नक्षत्र अनुराधा

🕉️ पद, चरण
🔱3 नू अनुराधा 11:33:41
🔱4 ने अनुराधा 17:16:42
🔱1 नो ज्येष्ठा 23:00:11
🔱2 या ज्येष्ठा 28:44:10

🕉️ मुहूर्त
🔱राहू काल 09:56 – 11:19 अशुभ
🔱यम घंटा 14:04 – 15:26 अशुभ
🔱गुली काल 07:11 – 08:33
🔱अभिजित 12:19 -13:03 शुभ
🔱दूर मुहूर्त 08:39 – 09:23 अशुभ
🔱गंड मूल 17:17 – अहोरात्र अशुभ

🕉️ चोघडिया, दिन
🔱काल 07:11 – 08:33 अशुभ
🔱शुभ 08:33 – 09:56 शुभ
🔱रोग 09:56 – 11:19 अशुभ
🔱उद्वेग 11:19 – 12:41 अशुभ
🔱चर 12:41 – 14:04 शुभ
🔱लाभ 14:04 – 15:26 शुभ
🔱अमृत 15:26 – 16:49 शुभ
🔱काल 16:49 – 18:11 अशुभ

🕉️ चोघडिया, रात
🔱लाभ 18:11 – 19:49 शुभ
🔱उद्वेग 19:49 – 21:26 अशुभ
🔱शुभ 21:26 – 23:03 शुभ
🔱अमृत 23:03 – 24:41 शुभ
🔱चर 24:41 – 26:18 शुभ
🔱रोग 26:18 – 27:56 अशुभ
🔱काल 27:56 – 29:33 अशुभ
🔱लाभ 29:33 – 31:10 शुभ

🕉 6 फ़रवरी आज का राशि फल🕉

🐏 मेष (Aries): क्रोध पर संयम बरतें अन्यथा आपके कार्य और संबन्धों के बिगड़ने की संभावना है। मानसिक रूप से व्यग्रता और बेचैनी बनी रह सकती है। स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रहेगा। किसी धार्मिक स्थल या मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहने का निमंत्रण मिल सकता है।
🐂 वृषभ (Taurus): अस्वस्थता और कार्यसफलता में देरी से आप निराश हो सकते हैं। आज किसी नए कार्य की शुरुआत न ही करें तो बेहतर। खान-पान का ध्यान रखें। कार्यभार अधिक रहने से शिथिलता बनी रह सकती है। प्रवास में भी बाधा आ सकती है। बेहतर होगा आज योग, ध्यान और आध्यात्मिकता का आश्रय लें।
👭 मिथुन (Gemini): आज का दिन आनंदमय बीतेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुशी का अनुभव करेंगे। मित्रों और परिवारजनों के साथ प्रवास या पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकते हैं। स्वादिष्ट भोजन और नए वस्त्रों की खरीददारी के योग। आपके मान-सम्मान और लोकप्रियता में भी वृद्धि होने के संकेत हैं।
🦀 कर्क (Cancer): व्यवसाय में आज का दिन लाभदायी रह सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिल सकेगा। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बितेगा। मानसिक रूप से भी आप संपूर्ण स्वस्थ अनुभव करेंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगी। कार्य में यश प्राप्त होगा। खर्च की मात्रा अधिक रह सकती है।
🦁 सिंह (Leo): आज सृजनात्मकता और कला संबंधी प्रवृत्तियों के लिए दिन श्रेष्ठ है। छात्र अभ्यास में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पाएंगे। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ भेंट हो सकती है। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। फिर भी क्रोध पर संयम रखें, जिससे मानसिक एकाग्रता बनी रहेगी।
👧 कन्या (Virgo): आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रह सकता है। शारीरिक स्फूर्ति का भी अभाव रहेगा। पत्नी के साथ कलह का प्रसंग बन सकता है या अनबन हो सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्थावर संपत्ति के कार्य में सावधानी बरतें।
⚖ तुला (Libra): आज का दिन आनंद में बीतेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय का स्वाद प्राप्त कर सकेंगे। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलती दिख रही है। स्वजनों के साथ भी भेंट हो सकती है। मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। धार्मिक प्रवास से मन आनंद का अनुभव करेगा। संबन्धों को लेकर आज भावुक हो सकते हैं।
🦂 वृश्चिक (Scorpio): परिवार में क्लेशमुक्त वातावरण बनाने के लिए वाणी पर संयम रखने की जरूरत। वैचारिक रूप से नकारात्मकता आप पर प्रभुत्व न जमा दे इसका ध्यान रखें। मन ग्लानि से भरे रहने और स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका। विद्यार्थियों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
🏹 धनु (Sagittarius): आज धार्मिक प्रवास होने के संकेत। निर्धारित कार्यों को संपन्न कर सकेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी जिससे स्फूर्ति और आनंद का अनुभव करेंगे। स्वजनों के साथ हुई मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। सामाजिक रूप से आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
🐊 मकर (Capricorn): आज धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों पर समय और धन दोनों खर्च हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कार्यों से दो-चार होना पड़ सकता है। व्यवसायिक कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। स्नेहीजनों की प्रतिष्ठा में हानि के संकेत। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता में कमी का अनुभव हो सकता है। परिश्रम के अनुसार नतीजे न मिलने से निराशा।
⚱ कुंभ (Aquarius): आपके लिए आज का दिन लाभदायी है। व्यवसायिक क्षेत्र के लिए भी उत्तम दिन। मित्रों के साथ भेंट होने से मन में आनंद छाया रहेगा। उनके साथ प्रवास का आयोजन भी हो सकता है। नए कार्य का शुभारंभ आपके लिए लाभदायी रहेगा। विवाह इच्छुक व्यक्तियों के लिए अच्छा समय।
🐟 मीन (Pieces): व्यवसायिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन उत्तम है। कार्यसफलता से उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। व्यापारियों को व्यापार में लाभ और कार्य क्षेत्र में वृद्धि के योग बन रहे हैं। पिता से लाभ होगा और परिवार में माहौल आनंददायक बना रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

आचार्य पंडित गोपाल झा ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ 2110 चिंता हरण शिव मन्दिर यमुना बाजार कश्मीरी गेट दिल्ली 110006 9891711913

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here