जिला में अब कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 6221 आज 43 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज

0
20

नारनौल 26 नवंबर। सिविल सर्जन डा.अशोक कुमार ने बताया कि जिला में आज 8 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 6221 हो गई है। उन्होंने बताया कि आज 43 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 5945 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिला में 10 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 266 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 26 नवंबर तक 120086 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 76149 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 103067 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1206 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।

कोरोना संक्रमित की सूची:-

1.   केशव नगर -1

2.   जड़वा  -1

3.   कनीना -1

4.   टहला-4

5.   हुडा सेक्टर नारनौल  -1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here