आपको मिलेगा आपकी राशि का भाग्यफल आज के संपूर्ण मुहुर्त के साथ🌞🌞 आज का पंचांग

0
20

आपको मिलेगा आपकी राशि का भाग्यफल आज के संपूर्ण मुहुर्त के साथ🌞🌞
आज का पंचांग

🕉 19 नवम्बर 2020
🕉️ पुरानी दिल्ली, भारत
🕉️ पंचमी, शुक्ल पक्ष
🕉️ कार्तिक

🔱तिथि पंचमी 21:58:39
🔱पक्ष शुक्ल
🔱नक्षत्र पूर्वाषाढा 09:37:30
🔱योग शूल 09:56:22
🔱करण बव 10:31:19
🔱करण बालव 21:58:39
🔱वार गुरूवार

🕉️ माह
🔱(अमावस्यांत) कार्तिक
🔱(पूर्णिमांत) कार्तिक
🔱चन्द्र राशि धनु 15:29:10
🔱चन्द्र राशि मकर 15:29:10
🔱सूर्य राशि वृश्चिक
🔱रितु शरद
🔱आयन दक्षिणायण
🔱संवत्सर शार्वरी
🔱संवत्सर (उत्तर) प्रमादी
🔱विक्रम संवत 2077
🔱विक्रम संवत (कर्तक) 2077
🔱शाका संवत 1942
🔱सौर प्रविष्टे 4, मार्गशीर्ष
🔱सूर्योदय 06:51:01
🔱सूर्यास्त 17:33:23
🔱दिन काल 10:42:21
🔱रात्री काल 13:18:23
🔱चंद्रोदय 11:00:36
🔱चंद्रास्त 21:40:07
🔱सूर्योदय लग्न वृश्चिक 3°1′ , 213°1′
🔱सूर्य नक्षत्र विशाखा
🔱चन्द्र नक्षत्र पूर्वाषाढा

🕉️ पद, चरण
🔱4 ढा पूर्वाषाढा 09:37:30
🔱1 भे उत्तराषाढा 15:29:10
🔱2 भो उत्तराषाढा 21:23:42
🔱3 जा उत्तराषाढा 27:21:10

🕉️ मुहूर्त
🔱राहू काल 13:32 – 14:53 अशुभ
🔱यम घंटा 06:51 – 08:11 अशुभ
🔱गुली काल 09:32 – 10:52
🔱अभिजित 11:51 -12:34 शुभ
🔱दूर मुहूर्त 10:25 – 11:08 अशुभ
🔱दूर मुहूर्त 14:42 – 15:25 अशुभ

🕉️ चोघडिया, दिन
🔱शुभ 06:51 – 08:11 शुभ
🔱रोग 08:11 – 09:32 अशुभ
🔱उद्वेग 09:32 – 10:52 अशुभ
🔱चर 10:52 – 12:12 शुभ
🔱लाभ 12:12 – 13:32 शुभ
🔱अमृत 13:32 – 14:53 शुभ
🔱काल 14:53 – 16:13 अशुभ
🔱शुभ 16:13 – 17:33 शुभ

🕉️ चोघडिया, रात
🔱अमृत 17:33 – 19:13 शुभ
🔱चर 19:13 – 20:53 शुभ
🔱रोग 20:53 – 22:33 अशुभ
🔱काल 22:33 – 24:13 अशुभ
🔱लाभ 24:13 – 25:52 शुभ
🔱उद्वेग 25:52 – 27:32 अशुभ
🔱शुभ 27:32 – 29:12 शुभ
🔱अमृत 29:12 – 30:52 शुभ

🕉 19 नवम्बर आज का राशि फल🕉

🐏 मेष (Aries): आज विचारों को गतिशीलता से द्विधा का अनुभव करेंगे। नौकरी धंधे के क्षेत्र में स्पर्धा रहेगी और उससे बाहर आने की कोशिश करते रहेंगे। फिर भी नए काम शुरू करने की प्रेरणा मिलेगी और कार्य आरंभ भी कर सकेगें। छोटा या नजदीक का प्रयास होगा। लेखन कार्य के लिये अच्छा दिन है। बौद्धिक तथा तार्किक विचार विनिमय को अवकाश मिलेगा।
🐂 वृषभ (Tauras): आज दुविधापूर्ण व्यवहार आपको मुश्किल में डाल सकता है। जिद्दी स्वभाव को आज त्याग दें अन्यथा किसी के साथ विवाद होने की संभावना है। आज बनाए प्रवास की योजना को रद्द करना पड़ सकता है। लेखक, कारीगर और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
👭 मिथुन (Gemini): तन मन की ताजगी के साथ दिन की शुरुआत होगी। दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ मनपसंद भोजन का अवसर मिल सकता है। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। मन में किसी भी प्रकार की नकारात्मक भावना को प्रवेश न करने दें तथा उसे दूर कर देने की कोशिश करें, हर एक स्थिति में मन को साथ में रखना होगा।
🦀 कर्क (Cancer): आज अधिक खर्च का दिन है। परिवार का वातावरण भी अच्छा नहीं होगा। कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद खड़े होंगे। अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। वाणी पर संयम रखें। किसी के साथ विवाद या झगड़े में पड़ने से मामला बिगड़ सकता है। गलतफहमी के बारे में स्पष्टता करें। आरोग्य के प्रति लापरवाह न रहें। मान प्रतिष्ठा भंग न हो, इसका ध्यान रखें।
🦁 सिंह (Leo): आज किसी भी बात पर दृढ़ मन से निर्णय नहीं ले सकने के कारण आपको मिले हुए मौके का फायदा नहीं उठा सकेंगे। विचारों में आपका मन अटका रहेगा। मित्र वर्ग और विशेष करके स्त्री मित्रों की तरफ से आपको लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। महत्व के निर्णय आज लेने से टालें। संतान से मुलाकात होगी। अच्छा भोजन प्राप्त होगा।
👧 कन्या (Virgo): वर्तमान समय में नए कार्यों से संबंधित सफल आयोजन आप कर सकेंगे। व्यापारी वर्ग और नौकरीपेशा वाले दोनों के लिए दिन लाभदायी रहेगा, उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि से पदोन्नति की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा। गृहस्थ जीवन में आनंद का माहौल रहेगा। कुटुंब में भी प्यार रहेगा। पिता की तरफ से लाभ मिलने का संकेत है।
⚖ तुला (Libra): आज नौकरी की जगह पर आपको उच्च वर्ग के अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ेगी। व्यवसाय में परेशानी खड़ी होगी। संतान के प्रति चिंता होगी। दूर के प्रवास का आयोजन होगा। धार्मिक यात्रा का भी योग है। लेखन, साहित्य सृजन कर सकेंगे। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें।
🦂 वृश्चिक (Scorpio): गुस्से को काबू में रखें। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। नए संबंध बनाने से पहले सोचें। खर्च अधिक होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव करेंगे। आपका काम समय से पूरा नहीं होगा। खाने पीने में ध्यान रखें। शारीरिक मानसिक अस्वस्थता रहेगी। योग, ध्यान और आध्यात्मिकता से मन को शांति मिलेगी।
🏹 धनु (Sagittarius): आज बौद्धिक तार्किक विचार विनिमय के लिए समय बहुत अच्छा है। समाज में सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। उनके साथ घूमने फिरने या मनोरंजन स्थल की मुलाकात होगी। अच्छे भोजन और सुंदर परिधान से आपका मन खुश रहेगा। शरीर का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विपरीत लिंग के व्यक्तियों का साथ अच्छा लगेगा। भागीदारी लाभदायक बनेगी।
🐊 मकर (Capricorn): व्यापार धंधे में सफलता मिलेगी। कानून में न फंसे, उसका ध्यान रखें। व्यापार धंधे के लिये भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगी। किसी के साथ पैसों का लेन-देन सफलतापूर्वक होगा। देश-विदेश में व्यवसाय करनेवालों को फायदा होगा। घर में परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। धन लाभ का योग है। कार्य में यश मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे।
⚱ कुंभ (Aquarius): आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से कर सकेंगे। आपके विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेंगे और उसमें लगातार परिवर्तन होगा। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें। यात्रा प्रवास हो सके तो न करें। बच्चे के प्रश्न चिंतित करेंगे। नए काम की शुरुआत आज न करें। आकस्मिक खर्च की तैयारी रखें।
🐟 मीन (Pisces): मकान, वाहन आदि के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखें। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं इसके लिये वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। धन प्रतिष्ठा की हानि होगी। महिलाओं के साथ व्यवहार में सावधानी रखें। ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। प्रवास टालें। पानी से बचकर रहें। ज्यादा भावुकता से बचकर रहें।

आचार्य पंडित गोपाल झा ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ 2110 चिंता हरण शिव मन्दिर यमुना बाजार कश्मीरी गेट दिल्ली 110006 9891711913

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here