जिला में अब कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 5575 आज 48 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज

0
17

जिला में अब कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 5575

आज 48 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज

नारनौल 11 नवंबर। उप सिविल सर्जन संजय बिश्नोई ने बताया कि जिला में आज 43 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 5575 हो गई है। उन्होंने बताया कि आज 48 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 5010 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिला में 9 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 556 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 11 नवंबर तक 115189 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 71886 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 91587 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1369 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।

 

कोरोना संक्रमित की सूची:-

 

1.      बेरी -1

2.     रेलवे रोड महेंद्रगढ़-2

3.    राम विहार कॉलोनी महेंद्रगढ़  -2

4.     मोहल्ला बोहरिवास महेंद्रगढ़ -1

5.     बाछौद -1

6.     ताजपुर  -4

7.    कांटी खेड़ी -1

8.    गणियार -3

9.    निजामपुर रोड नारनौल  -1

10.    हुडा सेक्टर नारनौल-4

11.    खटोटी खुर्द -1

12.     पुरानी मंडी नारनौल-1

13.   गणेश कॉलोनी महेंद्रगढ़ -1

14.    बेरूंडला -1

15.  झाडली  -1

16.   नारेड़ी-1

17.  कनीना -8

18.  नीरपुर-4

19.  जोनावास -1

20.   बसीरपुर-1

21.   नांगल मोहनपुर-1

22.  दौचाना-1

23.   डेरोली जाट -1

नारनौल। जिला नगर आयुक्त डा. जेके आभीर की अध्यक्षता में आज जिला नगर आयुक्त कार्यालय में बैंक कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में जिला नगर आयुक्त ने बैंक कर्मियों के साथ प्रधानमन्त्री स्वनिधि के तहत लोन की गति धीमी होने बारे चर्चा की।

जिला नगर आयुक्त ने कहा कि प्रधानमन्त्री स्वनिधि योजना भारत सरकार द्वारा चलाई गई एक महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने जिले में बैंक कर्मियों से लोन कम होने के कारणों के बारे में जानकारी ली तथा बैंक कर्मियों की समस्याओं के बारे में विचार-विर्मश किया तथा उनका समाधान किया। उन्होंने बैंक कर्मियों को सख्त निर्देश भी दिए कि जल्द से जल्द स्वीकृत किए हुए आवेदनों को संवितरित किया जाए ताकि रेहड़ी, पटरी वालों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। साथ ही बाकी आवेदनों का भी जल्द से जल्द निपटान किया जा सकें।

इस अवसर पर जिला अग्रणी बैंक अधिकारी दिनेश प्रभू, कार्यकारी अधिकारी केके यादव,  नगर परिषद सचिव अनिल कुमार, वैभव शर्मा अनु भारद्धाज, कविता राणा तथा जिले के बैंक के कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here