नारनौल 19 अक्टूबर। सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार ने बताया कि जिला में आज 28 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 4188 हो गई है। उन्होंने बताया कि आज 42 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 3790 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिला में 7 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 391 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 19 अक्टूबर तक 108147 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 66671 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 73734 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1211 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
कोरोना संक्रमित की सूची:-
1. भूषण -1
2. नांगल चौधरी -2
3. शंकर कॉलोनी -2
4. नांगल सिरोही -2
5. छाजूपुरम कॉलोनी महेंद्रगढ़ -1
6. मोहल्ला गुरुनानक पुरा नारनौल -1
7. शास्त्री नगर नारनौल-3
8. हुडा सेक्टर नारनौल -1
9. ढाणी मोहल्ला महेंद्रगढ़ -1
10. नियर पुलिस स्टेशन महेंद्रगढ़ -1
11. रेलवे रोड नारनौल -3
12. सुभाष पार्क नारनौल -1
13. भांखरी-1
14. कनीना-2
15. नारनौल हाउसिंग बोर्ड -1
16. जमालपुर नारनौल-1
17. मोदीपुरम कॉलोनी नारनौल-2
18. श्याम कॉलोनी नांगल चौधरी -2