उपायुक्त कार्यालय में 10 अक्टूबर तक दे सकते हैं आपत्ति या सुझाव वेबसाइट महेंद्रगढ़ डॉट जीओवी डॉट इन पर देख सकते हैं प्रस्तावित कलेक्ट्रेट रेट

0
18

नारनौल 28 सितंबर। जिला महेंद्रगढ़ में वर्ष 2020-21 के लिए जमीन के प्रस्तावित कलेक्ट्रेट निर्धारित किए जा रहे हैं। इस रेट के बारे में यदि किसी नागरिक को कोई आपत्ति या सुझाव देना है तो वह 10 अक्टूबर तक उपायुक्त कार्यालय में दे सकता है। इसके बाद कोई एतराज मान्य नहीं होगा।

यह जानकारी देते हुए उपायुक्त आरके सिंह ने बताया कि महेंद्रगढ़ में प्रस्तावित कलेक्ट्रेट निर्धारित किए जा रहे हैं। यह सूची जिला महेंद्रगढ़ की ऑफिशियल वेबसाइट महेंद्रगढ़ डॉट जीओवी डॉट इन पर अपलोड कर दी गई है। इस साइट पर जाकर कोई भी नागरिक यह रेट देख सकता है साथ ही अगर कोई नागरिक इन कलेक्ट्रेट के बारे में कोई सुझाव देता है या अपनी आपत्ति दर्ज कराना चाहता है तो वह 10 अक्टूबर तक उपायुक्त कार्यालय की आरसी शाखा में कमरा नंबर 312 में दे सकता है। उन्होंने बताया कि इसके बाद किसी भी तरह का एतराज वह सुनवाई नहीं की जाएगी। इसके बाद इसी रेट को फाइनल समझा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here