नारनौल 16 सितंबर। सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार ने बताया कि जिला में आज 38 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 2638 हो गई है। उन्होंने बताया कि आज 71 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 2159 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अटेली मंडी के एक मरीज की आज पीजीआई रोहतक में मौत हुई है। अब तक जिला में 4 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 475 केस अभी भी एक्टिव हैं।
जिले में 16 सितंबर तक 98463 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 59403 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 45994 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1067 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
कोरोना संक्रमित की सूची:-
1. अकबरपुर-2
2. राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांवड़ी जाट -1
3. नियाज अलीपुर दौखेरा -1
4. भुंगारका -1
5. मौसनुता -1
6. ढ़ाणी सैनी थनवास -1
7. मोहल्ला मिश्रवाड़ा नारनौल -1
8. धरसु- 1
9. पुलिस लाइन -1
10. भांखरी – 1
11. महाराणा प्रताप नगर नारनौल -1
12. नांगल सिरोही-1
13. मोहल्ला प्राणपुरा नारनौल- 3
14. मोहल्ला राव का नारनौल -1
15. सोसायटी कॉलोनी महेंद्रगढ़ -2
16. कांटी -1
17. मोहल्ला देवस्तान – 1
18. कांवी – 4
19. नीरपुर -1
20. दौचाना -1
21. मंडलाना-1
22. देवनगर-1
23. छापड़ा-1
24. मोहल्ला शिव कॉलोनी-3
25. फैजाबाद-1
26. मोहल्ला दया नगर नारनौल-1
27. सेका -3