यह सिर्फ नाम के टाइगर नहीं हैं: धर्मेंद्र सिंह की दूरदर्शिता से अपराधियों में खौफ, आमजन में भरोसा…

यह सिर्फ नाम के टाइगर नहीं हैं: धर्मेंद्र सिंह की दूरदर्शिता से अपराधियों में खौफ, आमजन में भरोसा…

गौरव रक्षक/राजेंद्र शर्मा (अधिस्वीकृत पत्रकार, राजस्थान सरकार)
भीलवाड़ा, 27 फरवरी 2026

किसी ने ठीक ही कहा है कि जब एक दृढ़ निश्चयी और ईमानदार पुलिस अधीक्षक के हाथ में जिले की कमान होती है, तो अपराध और अव्यवस्था स्वयं सिमटने लगते हैं। भीलवाड़ा जिले में इन दिनों ऐसा ही परिदृश्य देखने को मिल रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह की सख्त कार्यशैली, दूरदर्शिता और त्वरित निर्णय क्षमता ने अपराधियों के हौसले पस्त कर दिए हैं।

शराब माफिया, बजरी माफिया और भू-माफिया जैसे तत्व, जो कभी खुलेआम कानून को चुनौती देते नजर आते थे, अब दबे पांव चलने को मजबूर हैं। जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ हुई है और आम नागरिक स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस कर रहा है। बाजारों, मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों में चर्चा का विषय यही है कि कानून का राज स्थापित हो रहा है और नियम तोड़ने वालों के लिए कोई रियायत नहीं है।

कानून सबके लिए समान – एक स्पष्ट संदेश

हाल ही में घटी एक घटना ने यह स्पष्ट कर दिया कि कानून की नजर में न कोई बड़ा है, न छोटा। पूर्व कोटड़ी प्रधान की एक गाड़ी, जिस पर “प्रधान पंचायत समिति कोटड़ी” अंकित था, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास खड़ी पाई गई। वर्तमान में सरकार द्वारा ऐसे पदों को समाप्त किया जा चुका है, क्योंकि आगामी समय में चुनाव प्रस्तावित हैं। जैसे ही पुलिस अधीक्षक की नजर गाड़ी की नंबर प्लेट पर पड़ी, उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और वाहन को जब्त करने का आदेश दे दिया। यह कार्रवाई केवल एक वाहन जब्ती तक सीमित नहीं थी, बल्कि यह एक सशक्त संदेश था—कि कानून का उल्लंघन किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सख्ती के साथ संवेदनशीलता

धर्मेंद्र सिंह की कार्यशैली की विशेषता यह है कि वे सख्ती के साथ-साथ संवेदनशीलता का भी परिचय देते हैं। जहां एक ओर अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाती है, वहीं दूसरी ओर आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस तत्पर दिखाई देती है।

जिले में लगातार हो रही प्रभावी कार्रवाइयों के कारण अपराध दर में कमी आई है और जनता का पुलिस प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हुआ है। आम नागरिक गर्व से उनके नेतृत्व की सराहना करता है, जबकि कानून तोड़ने वाले तत्व उनका नाम सुनते ही सतर्क हो जाते हैं।
पत्रकार नहीं , मै अगर एक आमनागरिक की नजर से कहूँ तो
भीलवाड़ा में वर्तमान कानून-व्यवस्था की स्थिति यह दर्शाती है कि यदि नेतृत्व मजबूत और नीयत साफ हो, तो व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह की कार्यकुशलता और निष्पक्षता ने यह सिद्ध कर दिया है कि कानून सबके लिए समान है और उसका पालन सुनिश्चित करना ही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *