आपको मिलेगा आपकी राशि का भाग्यफल आज के संपूर्ण मुहूर्त के साथ 🌞🌞
आज का पंचांग
🕉 6 जनवरी 2025
🕉️ पुरानी दिल्ली भारत
🕉️ सप्तमी, शुक्ल पक्ष
🕉️ पौष
🔱तिथि सप्तमी 18:22:59
🔱पक्ष शुक्ल
🔱नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा 19:05:24
🔱योग परिघ 26:03:57
🔱करण गर 07:19:32
🔱करण वणिज 18:22:59
🔱करण विष्टि भद्र 29:25:10
🔱वार सोमवार
🕉️ माह
🔱(अमावस्यांत) पौष
🔱(पूर्णिमांत) पौष
🔱चन्द्र राशि मीन
🔱सूर्य राशि धनु
🔱रितु शिशिर
🔱आयन उत्तरायण
🔱संवत्सर क्रोधी
🔱संवत्सर (उत्तर) कालयुक्त
🔱विक्रम संवत 2081 विक्रम संवत
🔱गुजराती संवत 2081 विक्रम संवत
🔱शक संवत 1946 शक संवत
🔱कलि संवत 5125 कलि संवत
🔱सौर प्रविष्टे 23, पौष
🕉️ भारत
🔱सूर्योदय 07:18:24
🔱सूर्यास्त 17:47:18
🔱दिन काल 10:28:54
🔱रात्री काल 13:31:13
🔱चंद्रोदय 11:39:21
🔱चंद्रास्त 24:23:32
🔱सूर्योदय लग्न धनु 21°47′ , 261°47′
🔱सूर्य नक्षत्र पूर्वाषाढा
🔱चन्द्र नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा
🕉️ पद, चरण
🔱2 थ उत्तरभाद्रपदा 07:41:48
🔱3 झ उत्तरभाद्रपदा 13:23:46
🔱4 ञ उत्तरभाद्रपदा 19:05:24
🔱1 दे रेवती 24:46:44
🔱2 दो रेवती 30:27:46
🕉️ मुहूर्त
🔱राहू काल 08:37 – 09:56 अशुभ
🔱यम घंटा 11:14 – 12:33 अशुभ
🔱गुली काल 13:51 – 15:10
🔱अभिजित 12:12 – 12:54 शुभ
🔱दूर मुहूर्त 12:54 – 13:36 अशुभ
🔱दूर मुहूर्त 14:59 – 15:42 अशुभ
🔱वर्ज्यम 30:28 – 31:59 अशुभ
🔱प्रदोष 17:47 – 20:31 शुभ
🔱गंड मूल 19:05 – अहोरात्र अशुभ
🔱पंचक ⁴ अहोरात्र अशुभ
🕉️ चोघडिया, दिन
🔱अमृत 07:18 – 08:37 शुभ
🔱काल 08:37 – 09:56 अशुभ
🔱शुभ 09:56 – 11:14 शुभ
🔱रोग 11:14 – 12:33 अशुभ
🔱उद्वेग 12:33 – 13:51 अशुभ
🔱चर 13:51 – 15:10 शुभ
🔱लाभ 15:10 – 16:29 शुभ
🔱अमृत 16:29 – 17:47 शुभ
🕉️ चोघडिया, रात
🔱चर 17:47 – 19:29 शुभ
🔱रोग 19:29 – 21:10 अशुभ
🔱काल 21:10 – 22:52 अशुभ
🔱लाभ 22:52 – 24:33 शुभ
🔱उद्वेग 24:33 – 26:14 अशुभ
🔱शुभ 26:14 – 27:56 शुभ
🔱अमृत 27:56 – 29:37 शुभ
🔱चर 29:37 – 31:19 शुभ
🕉 6 जनवरी आज का राशि फल🕉
🐏 मेष (Aries): आज आपको वाणी और व्यवहार में संयम रखें और रागद्वेष से दूर रहें, अपने छिपे हुए शत्रुओं से संभलकर रहें। रहस्यमयी बातों में आपको रुचि रहेगी और गूढ़ विद्याओं की ओर आकर्षण अधिक रहेगा। प्रवास में अनपेक्षित बाधाएं खड़ी हो सकती हैं इसलिए आज संभवतः प्रवास टालें। किसी नए कार्य की शुरुआत न करें।
🐂 वृषभ (Tauras): आज का दिन शुभ फलदायी है। आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेगें। मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। परिजन और संबंधियों के साथ अधिक समय बीतेगा। सामाजिक जीवन में आप सफलता और यश प्राप्त कर पाएंगे। विदेश से या दूर रहने वाले लोगों से अच्छे समाचार मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। वैवाहिक सुख मिलेगा।
👭 मिथुन (Gemini): आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा, घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। खर्च होगा, लेकिन वह निरर्थक नहीं होगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। स्त्री मित्रों से भेंट होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यर्थ उग्रता टालने का प्रयास करें, नहीं तो कार्य बिगड़ सकते हैं।
🦀 कर्क (Cancer): आज के दिन थोड़ी सावधानी रखें। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन उचित नहीं है। अशांति और उद्वेग मन पर छाया रहेगा। पेट दर्द से परेशानी होगी। आकस्मिक धन खर्च होगा। प्रियपात्रों से चोट पहुंच सकती है। अधिक कामुकता आपके मानभंग का कारण न बने इसका ध्यान रखें।
🦁 सिंह (Leo): आपका दिन शुभ नहीं है। परिजनों के साथ ऐसी घटना हो सकती है जिससे आपके दिल को तकलीफ हो। आप शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थ्य रहेगें। नकारात्मक विचार परेशान करेंगे। नींद पूरी नहीं होगी। संवेदनशीलता अधिक रहेगी। समयानुसार भोजन की व्यवस्था नहीं हो सकेगी। नौकरी करने वालों को चिंता रहेगी।
👧🏻 कन्या (Virgo): आज आपको किसी भी कार्य में बिना सोचे-समझे हिस्सा नहीं लेना चाहिए। साथियों के साथ अच्छी तरह से समय बीतेगा। भावनात्मक सम्बंधों से आप नरम हो जाएंगें। मित्रों और स्वजनों से भेंट होगी। भाई-बहनों से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों का आप सामना कर पाएंगे। गूढ़ तथा रहस्यमय आध्यात्मिक बातों में सिद्धि मिलेगी।
⚖ तुला (Libra): आपका मन आज दुविधाओं में उलझा रहेगा। नए कार्यों का प्रारंभ करना हितकर नहीं है। संबंधों में औपचारिकता रखें अन्यथा मनमुटाव होने की संभावना है। व्यवहार में जिद्द छोड़ें। प्रवास न करना हितकर है। आर्थिक लाभ होगा। परिजनों के साथ वाद-विवाद में न उतरें।
🦂 वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन सामान्य रहेगा। तन-मन की प्रसन्नता और सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। परिजनों के साथ आनंद-उल्लास में समय बीतेगा। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलने से मन अति प्रसन्न होगा। प्रियजनों के साथ हुई भेंट सफल रहेगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आनंददायक प्रवास की संभावना है।
🏹 धनु (Sagittarius): आज का दिन कुछ कष्टदायक होने से थोड़ा संभलकर चलने की आवश्यकता हैं। परिजनों के साथ मनमुटाव के प्रसंग उपस्थित होंगे। स्वभाव में आवेश के कारण किसी से विवाद न हो इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। दुर्घटना से संभलें। धन का खर्च अधिक होगा। कोर्ट-कचहरी के प्रश्नों में सावधानी से कदम उठाएं। व्यर्थ के कार्यों में शांति नष्ट हो सकती है।
🐊 मकर (Capricorn): सामाजिक कार्यों से आपको लाभ होगा। मित्रों और संबंधियों से हुई भेंट लाभदायी सिद्ध होगी। विवाह के प्रश्नों पर आज कम प्रयास से सफलता मिल सकती है। शुभ प्रसंग का आयोजन होगा। पुत्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी भी वस्तु को खरीदने के लिए आज का दिन शुभ है। शेयर-सट्टे में आर्थिक लाभ होगा। पत्नी के स्वास्थ्य के विषय में कुछ चिंता रहेगी।
⚱ कुंभ (Aquarius): आपका हर कार्य आज सरलतापूर्वक संपन्न होगा जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। ऑफिस और व्यवसाय स्थल पर अनुकूल परिस्थिति बनेगी और बड़ी सफलता भी मिल सकती है। उच्च पदाधिकारियों और बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा जिससे आप मानसिक तनाव से मुक्त रहेंगे। गृहस्थ जीवन आनंददायी रहेगा।
🧜♀ मीन (Pisces): दिन की शुरुआत अशांति से होगी। शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा। उच्च अधिकारियों के साथ संभलकर कार्य करें। संतान के विषय में चिंता सताएगी। व्यर्थ खर्च होगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें। पेट संबंधी बीमारी हो सकती है। भाग्य साथ न देता हुआ प्रतीत होगा। नकारात्मक विचार आपके मन पर हावी न हो जाएं इसका विशेष ध्यान रखें।