आपको मिलेगा आपकी राशि का भाग्यफल आज के संपूर्ण मुहूर्त के साथ 🌞🌞
आज का पंचांग
🕉 13 जनवरी 2024
🕉️ पुरानी दिल्ली भारत
🕉️ द्वितीया, शुक्ल पक्ष
🕉️ पौष
🔱तिथि द्वितीया 11:10:31
🔱पक्ष शुक्ल
🔱नक्षत्र श्रवण 12:48:25
🔱योग वज्र 10:12:16
🔱योग सिद्वि 30:21:23
🔱करण कौलव 11:10:31
🔱करण तैतुल 21:34:11
🔱वार शनिवार
🕉️ माह
🔱(अमावस्यांत) पौष
🔱(पूर्णिमांत) पौष
🔱चन्द्र राशि मकर 23:34:05
🔱चन्द्र राशि कुम्भ 23:34:05
🔱सूर्य राशि धनु
🔱रितु शिशिर
🔱आयन उत्तरायण
🔱संवत्सर शोभकृत
🔱संवत्सर (उत्तर) पिंगल
🔱विक्रम संवत 2080 विक्रम संवत
🔱गुजराती संवत 2080 विक्रम संवत
🔱शक संवत 1945 शक संवत
🔱कलि संवत 5124 कलि संवत
🔱सौर प्रविष्टे 29, पौष
🕉️ भारत
🔱सूर्योदय 07:18:49
🔱सूर्यास्त 17:52:02
🔱दिन काल 10:33:12
🔱रात्री काल 13:26:45
🔱चंद्रोदय 08:58:31
🔱चंद्रास्त 20:01:20
🔱सूर्योदय लग्न धनु 28°9′ , 268°9′
🔱सूर्य नक्षत्र उत्तराषाढा
🔱चन्द्र नक्षत्र श्रवण
🕉️ पद, चरण
🔱3 खे श्रवण 07:25:52
🔱4 खो श्रवण 12:48:25
🔱1 गा धनिष्ठा 18:11:06
🔱2 गी धनिष्ठा 23:34:05
🔱3 गु धनिष्ठा 28:57:29
🕉️मुहूर्त
🔱राहू काल 09:57 – 11:16 अशुभ
🔱यम घंटा 13:55 – 15:14 अशुभ
🔱गुली काल 07:19 – 08:38
🔱अभिजित 12:14 – 12:57 शुभ
🔱दूर मुहूर्त 08:43 – 09:25 अशुभ
🔱वर्ज्यम 16:24 – 17:50 अशुभ
🔱पंचक ¹ 23:34 – अहोरात्र अशुभ
🕉️ चोघडिया, दिन
🔱काल 07:19 – 08:38 अशुभ
🔱शुभ 08:38 – 09:57 शुभ
🔱रोग 09:57 – 11:16 अशुभ
🔱उद्वेग 11:16 – 12:35 अशुभ
🔱चर 12:35 – 13:55 शुभ
🔱लाभ 13:55 – 15:14 शुभ
🔱अमृत 15:14 – 16:33 शुभ
🔱काल 16:33 – 17:52 अशुभ
🕉️ चोघडिया, रात
🔱लाभ 17:52 – 19:33 शुभ
🔱उद्वेग 19:33 – 21:14 अशुभ
🔱शुभ 21:14 – 22:55 शुभ
🔱अमृत 22:55 – 24:35 शुभ
🔱चर 24:35 – 26:16 शुभ
🔱रोग 26:16 – 27:57 अशुभ
🔱काल 27:57 – 29:38 अशुभ
🔱लाभ 29:38 – 31:19 शुभ
🕉 13 जनवरी आज का राशि फल
🐏 मेष (Aries) आज का दिन शुभ रहेगा। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मित्रों की ओर से लाभ होगा और उनके पीछे धन भी खर्च होगा। बड़े-बुजुर्गों तथा स्नेहीजनों का संपर्क होगा और उनके साथ व्यवहार भी बढ़ेगा। किसी रमणीय स्थल की सैर का सौभाग्य प्राप्त होगा। आकस्मिक धन लाभ है और संतान से लाभ होगा।
🐂 वृषभ (Tauras) आज आप नए कार्यों का आयोजन कर पाएंगे। नौकरी करने वालों और व्यवसायियों के लिए भी दिन अच्छा है। नौकरीपेशा वालों पर उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी। पुराने अपूर्ण कार्य की पूर्णाहुति होने की संभावना है। पदोन्नति से आर्थिक लाभ हो सकता है। गृहस्थ जीवन में भी माधुर्य बढ़ेगा। मान-सम्मान और उपहार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
👭 मिथुन (Gemini) मानसिक रूप से आज का दिन दुविधाओं और उलझनों का है। शारीरिक रूप से अशक्त होने और आलस्य के कारण कार्य में उत्साह नहीं रहेगा। पेट के दर्द से परेशानी होगी। धन का अपव्यय होगा। व्यवसाय में बाधा आएगी। सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा। संतान की चिंता रहेगी। आज किसी भी कार्य का प्रारंभ न करें।
🦀 कर्क (Cancer) आप का दिन प्रतिकूलताओं से भरा लग रहा है। किसी नए कार्य का प्रारंभ ना करें। उपचार और शल्य चिकित्सा आज न करवाएं। क्रोध से दूर रहें। कामवृत्ति और चोरी जैसे अनैतिक विचारों पर संयम रखें अन्यथा कार्य बिगड़ सकते हैं। सरकारी कार्यों में विघ्न आएंगे।
🦁 सिंह (Leo) आज दांपत्य जीवन में तू-तू मैं-मैं होगी और व्यापार के क्षेत्र में भागीदारों के बीच मनमुटाव हो सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा पर जीवनसाथी के आरोग्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी।
👧🏻कन्या (Virgo) आज आपके लिए दिन शुभ है। घर में सुख-शांति का वातावरण छाया रहेगा और मन भी प्रसन्न रहेगा। सुखद प्रसंग बनेंगे। आपका आरोग्य अच्छा रहेगा। बीमारी से पीड़ितों की परिस्थिति में सुधार आएगा। आर्थिक रूप से लाभ होगा एवं यश भी मिलेगा। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
⚖ तुला (Libra) आज आपका दिन सुखपूर्वक बीतेगा। बौद्धिक प्रवृत्तियों और चर्चा में दिन बीतने की संभावना है। आज कल्पनाशक्ति एवं सृजनात्मक शक्ति का श्रेष्ठ उपयोग कर पाएंगे। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। आपकी प्रगति होगी और स्त्री मित्रों से सहयोग मिलेगा।
🦂 वृश्चिक (Scorpio) आज का दिन शांतिपूर्ण रूप से व्यतीत करें, क्योंकि मन चिंताग्रस्त रहेगा और संबंधियों से अनबन के योग हैं। स्वास्थ्य के विषय में चिंता होगी। धन हानि और यश हानि हो सकती है। पानी से भय रहेगा। दस्तावेजी कार्यवाहियों में खास सावधानी बरतें।
🏹 धनु (Sagittarius) आज आप गूढ़ रहस्यों और आध्यात्मिकता के रंग में रंगे रहेंगे। बंधु-बांधवों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। नए कार्यों के प्रारंभ के लिए समय अच्छा है। मित्रों एवं स्नेहीजनों से मुलाकात होगी। कार्य सफलता एवं प्रतिस्पर्धियों से होड़ में विजय मिलेगी। छोटे प्रवास पर जा सकते हैं।
🐊 मकर (Capricorn) आज आप शेयर मार्केट के सट्टे और व्यापार में पूंजी लगाएंगे। आकस्मिक धन लाभ होगा। परिजनों के साथ विवाद से गृहस्थ वातावरण बिगड़ सकता है। गृहिणियों को किसी कारणवश मानसिक असंतोष रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। शारीरिक आरोग्य मध्यम रहेगा।
⚱ कुंभ (Aquarius) आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन लाभदायी है। कुटुंबीजनों एवं मित्रों के साथ सैर-सपाटे पर जा सकते है। आध्यात्मिकता एवं चिंतनशक्ति अच्छी रहेगी। मित्रों एवं स्वजनों की तरफ से उपहार मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।
🧜♀ मीन (Pisces) मानसिक व्याकुलता अधिक रहेगी जिस वजह से एकाग्रता की कमी रहेगी। धार्मिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। पूंजी निवेश में ध्यान रखें। स्वजनों से दूर रहें, क्योंकि उनसे मनमुटाव हो सकते हैं। किसी छोटे लाभ के पीछे बड़ी हानि न हो जाए इसका खास ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी के कार्यों को सावधानीपूर्वक करें।