भारत ने रचा इतिहास : चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला पहला देश बना भारत, सफल लैंडिंग से पूरे देश में खुशी लहर

0
399

भारत ने रचा इतिहास : चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला पहला देश बना भारत, सफल लैंडिंग से पूरे देश में खुशी लहर

गौरव रक्षक/ राजेंद्र शर्मा
दिल्ली / 23 अगस्त l

भारत के चंद्रयान-3 ने इतिहास रचते हुए चांद के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग की है. ऐसा करने वाला भारत पहला देश बन गया है. इस सफलता पर पूरे देश में खुशी का माहौल है.

🟥 कुछ ही देर में लैंडर के अंदर से बाहर निकलेगा प्रज्ञान रोवर

चंद्रयान-3 के लैंडर की चांद के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग हो गई है. अब कुछ ही देर में विक्रम लैंडर के अंदर से प्रज्ञान रोवर बाहर निकलेगा और चांद पर छानबीन करेगा.

🟥 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसरो और मिशन में शामिल सभी लोगों को बधाई दी और कहा कि यह एक अविस्मरणीय क्षण है और वैज्ञानिकों ने इतिहास रचकर भारत को गौरवान्वित किया है. ये एक ऐसी घटना है जो जीवनकाल में एक बार होती है. मैं इसरो, चंद्रयान-3 मिशन में शामिल सभी लोगों को बधाई देती हूं और उन्हें आगे और बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं देती हूं.

🟪 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई
इसरो के चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं इसरो वैज्ञानिक को इस सफलता के लिए बधाई देता हूं. यह नया भारत है और जिसकी भुजाएं मंगल से चंद्रमा तक फैली हुई हैं.

🟪 सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने दी बधाई
भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि यह हमारे महान राष्ट्र के नागरिक के रूप में बेहद गर्व की बात है कि मैंने आज चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की लैंडिंग देखी. चंद्र मिशन की सफलता ने भारत को चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने वाले देशों के एक चुनिंदा समूह में शामिल कर दिया है. यह और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग की है. य ह राष्ट्र की प्रगति में एक मील का पत्थर दर्शाता है. मेरा इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर टीम इसरो और वैज्ञानिक समुदाय को हार्दिक बधाई. उन्होंने पूरे देश को गौरवान्वित किया है.

🟪 भारत को महाशक्ति बनने की दिशा में बड़ा कदम- बाबा रामदेव
योग गुरु रामदेव ने कहा कि यह भारत को दुनिया की महाशक्ति बनने की दिशा में बड़ा कदम है. आज जो इतिहास रचा गया है वह 140 करोड़ भारतीयों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है.

🟪 असदुद्दीन ओवैसी ने इसरो को बधाई दी
एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इसरो के चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बधाई दी. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि टीम इसरो को मुबारकबाद, यह हम भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है. भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों की लंबी विरासत में एक और बड़ा योगदान.

🟪 शरद पवार ने इसरो को बधाई दी
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बधाई दी. उन्होंने कहा, “मैं चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं.”

🟪 यह एक ऐतिहासिक क्षण है- सीएम केजरीवाल
चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है और सभी देशवासी बहुत गौरव महसूस कर रहे हैं.

🟪 पीएम मोदी हम सभी से मिलेंगे- इसरो प्रमुख
चंद्रयान-3 की सफलता पर इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि पीएम मोदी ने हम सभी को बधाई दी और कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से आकर हममें से प्रत्येक को बधाई देना चाहेंगे. इसरो का अगला मिशन आदित्य एल-1 मिशन है जो श्रीहरिकोटा में तैयार हो रहा है,

🟪 सभी वैज्ञानिकों व देशवासियों को बधाई- प्रियंका गांधी वाड्रा
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया कि 1962 में शुरू हुए भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम ने आज चंद्रयान 3 के रूप में एक नई ऊंचाई तय की. पूरा देश आज भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की इस गौरवशाली यात्रा पर गर्व महसूस कर रहा है. सभी देशवासियों के लिए खुशी का क्षण है. सभी वैज्ञानिकों व देशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं. जय हिन्द, जय भारत.

🟪 राहुल गांधी ने दी बधाई
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि आज की इस बड़ी उपलब्धि के लिए टीम इसरो को बधाई. चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग हमारे वैज्ञानिक समुदाय की दशकों की जबरदस्त प्रतिभा और कड़ी मेहनत का परिणाम है. 1962 के बाद से, भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम नई ऊंचाइयों को छू रहा है और युवा सपने देखने वालों की पीढ़ियों को प्रेरित कर रहा है.

🟪 पीएम ने इसरो प्रमुख को फोन कर बधाई दी
चंद्रयान-3 की सफलता के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ़्रीका से इसरो प्रमुख एस सोमनाथ को फोन कर बधाई दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here