आपको मिलेगा आपकी राशि का भाग्यफल आज के संपूर्ण मुहूर्त के साथ 🌞🌞 आज का पंचांग

0
230

आपको मिलेगा आपकी राशि का भाग्यफल आज के संपूर्ण मुहूर्त के साथ 🌞🌞
आज का पंचांग

🕉 28 जुलाई 2023
🕉️ पुरानी दिल्ली भारत
🕉️ दशमी, शुक्ल पक्ष
🕉️ अधिक श्रावण

🔱तिथि दशमी 14:50:56
🔱पक्ष शुक्ल
🔱नक्षत्र अनुराधा 24:54:16
🔱योग शुक्ल 11:55:04
🔱करण गर 14:50:56
🔱करण वणिज 26:03:50
🔱वार शुक्रवार

🕉️ माह
🔱(अमावस्यांत) अधिक श्रावण
🔱(पूर्णिमांत) अधिक श्रावण
🔱चन्द्र राशि वृश्चिक
🔱सूर्य राशि कर्क
🔱रितु वर्षा
🔱आयन दक्षिणायण
🔱संवत्सर शोभकृत
🔱संवत्सर (उत्तर) पिंगल
🔱विक्रम संवत 2080 विक्रम संवत
🔱गुजराती संवत 2079 विक्रम संवत
🔱शक संवत 1945 शक संवत
🔱सौर प्रविष्टे 12, श्रावण

🕉️ पुरानी दिल्ली भारत
🔱सूर्योदय 05:50:11
🔱सूर्यास्त 19:16:16
🔱दिन काल 13:26:05
🔱रात्री काल 10:34:25
🔱चंद्रोदय 15:07:01
🔱चंद्रास्त 25:42:52
🔱सूर्योदय लग्न कर्क 10°32′ , 100°32′
🔱सूर्य नक्षत्र पुष्य
🔱चन्द्र नक्षत्र अनुराधा

🕉️ पद, चरण
🔱1 ना अनुराधा 07:23:36
🔱2 नी अनुराधा 13:16:56
🔱3 नू अनुराधा 19:07:09
🔱4 ने अनुराधा 24:54:16

🕉️ मुहूर्त
🔱राहू काल 10:52 – 12:33 अशुभ
🔱यम घंटा 15:55 – 17:36 अशुभ
🔱गुली काल 07:31 – 09:12
🔱अभिजित 12:06 – 13:00 शुभ
🔱दूर मुहूर्त 08:31 – 09:25 अशुभ
🔱दूर मुहूर्त 13:00 – 13:54 अशुभ
🔱वर्ज्यम 30:16 – 31:47 अशुभ
🔱गंड मूल 24:54 – अहोरात्र अशुभ

🕉️ चोघडिया, दिन
🔱चर 05:50 – 07:31 शुभ
🔱लाभ 07:31 – 09:12 शुभ
🔱अमृत 09:12 – 10:52 शुभ
🔱काल 10:52 – 12:33 अशुभ
🔱शुभ 12:33 – 14:14 शुभ
🔱रोग 14:14 – 15:55 अशुभ
🔱उद्वेग 15:55 – 17:36 अशुभ
🔱चर 17:36 – 19:16 शुभ

🕉️ चोघडिया, रात
🔱रोग 19:16 – 20:36 अशुभ
🔱काल 20:36 – 21:55 अशुभ
🔱लाभ 21:55 – 23:14 शुभ
🔱उद्वेग 23:14 – 24:33 अशुभ
🔱शुभ 24:33 – 25:53 शुभ
🔱अमृत 25:53 – 27:12 शुभ
🔱चर 27:12 – 28:31 शुभ
🔱रोग 28:31 – 29:51 अशुभ

🕉 28 जुलाई आज का राशि फल🕉

🐏 मेष (Aries): आप पूरे दिन शारीरिक और मानसिक थकान महसूस करेंगे। परिश्रम की अपेक्षा कम सफलता मिलने से हताशा होगी। काम की भाग-दौड़ में परिवार की तरफ ध्यान नहीं दे पाएंगे। यात्रा करना टालें। पाचनतंत्र संबंधी शिकायत न टालें। आपका निर्धारित व्यवहार किसी को हानि न पहुंचाए इसका ध्यान रखें।

🐂 वृषभ (Tauras): आप आज हर एक कार्य दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल से पूरा करेंगे और उसमें सफलता भी मिलेगी। पिता की तरफ से लाभ मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतान की पढ़ाई के पीछे धन खर्च होगा। कलाकारों और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। सरकार की ओर से लाभ होगा।

👭 मिथुन (Gemini): नई योजनाएं शुरू करने के लिए आज अनुकूल दिन है। व्यवसाय करनेवालों को सरकार की तरफ से लाभ मिलने और नौकरीपेशा वालों को उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि मिलने का योग है। भाई-बंधुओं और पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध रहेंगे। लंबे प्रवास का आयोजन हो सकता है। प्रतिस्पर्धियों के सामने विजय प्राप्त करेंगे। दिनभर की घटनाओं में व्यस्त रहेंगे।

🦀 कर्क (Cancer): आज आप शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। परिणामस्वरूप मन में नकारात्मक विचार आएंगे। गलतफहमी की वजह से किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान नहीं दे सकेंगे। धन खर्च की मात्रा बढ़ेगी।

🦁 सिंह (Leo): भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ निर्णय शक्ति के कारण आज आप कोई भी कार्य त्वरित निर्णय लेकर पूरा करेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता और अभिभावकों का सहयोग मिलेगा। मन आनंदित रहेगा। फिर भी स्वभाव में उग्रता आपकी बात बिगाड़े नहीं, उसका ध्यान रखें।

👧🏻 कन्या (Virgo): शारीरिक अस्वस्थता के साथ-साथ मानसिक चिंता में वृद्धि होगी। आंख सम्बंधी शिकायत पैदा होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। उग्रवाणी और अहं के टकराव से किसी के साथ झगड़ा न हो, उसका ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी का कामकाज आज टाल देना हितकर है।

⚖ तुला (Libra): आज विविध क्षेत्र में लाभ मिलने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। मित्रों के साथ मुलाकात, रमणीय स्थानों पर प्रवास पर्यटन का आयोजन हो सकता है। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति रहेगी। स्त्री मित्रों से मिलना होगा। आय में वृद्धि होगी। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।

🦂 वृश्चिक (Scorpio): गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी-व्यवसाय में प्रगति होगी। उच्च पदाधिकारी और बुजुर्गों से लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा। बकाया राशि के पैसे मिल सकते हैं। संतान की प्रगति से मन खुश रहेगा।

🏹 धनु (Sagittarius): शरीर में थकान और बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। मन चिंता से व्याकुल रहेगा। संतान के विषय में चिंता होगी। भाग्य साथ न देता हुआ प्रतीत होगा। नौकरी-धंधे की जगह उच्च पदाधिकारियों के क्रोध का शिकार बनना पड़ेगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें।

🐊 मकर (Capricorn): खान-पान पर ध्यान नहीं रखेंगे तो आज तबीयत खराब हो सकती है। मरीज़ के इलाज, प्रवास या व्यापारिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। नकारात्मक विचार और क्रोध को दूर रखने से बहुत सी मुसीबतों से बच जाएंगे। भागीदारों के साथ मतभेद होगा। नौकरी-धंधे के क्षेत्र में प्रतिकूल वातावरण होगा।

⚱ कुंभ (Aquarius): भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल के साथ प्रणय और रोमांस आपके आज के दिन को रंगीन बनाएंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ परिचय और मित्रता होगी। आनंददायक प्रवास पर्यटन और सुरुचिपूर्ण भोजन, नए वस्त्र आपके आनंद को दोगुणा करेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।

🧜‍♀ मीन (Pisces): घर में सुख-शांति और आनंद का वातावरण बने रहने से दैनिक कार्यों को आत्मविश्वास के साथ कर सकेंगे, हालांकि आपको स्वाभाविक उग्रता और वाणी की आक्रामकता पर आज संयम रखना होगा। नौकरी में सहकर्मियों और अधीनस्थ व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here