भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा 2023 में भीलवाड़ा जिले की सातों सीटें जीतेगी- सतीश पुनिया
भीलवाड़ा। भाजपा जिला प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह का आयोजन कोठारी वाटिका सांगानेर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के मुख्य आतिथ्य और भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली की अध्यक्षता व प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूनिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पीढ़ियों तक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनके कामों और विकास के लिए याद किया जाएगा। डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए कश्मीर को लेकर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने धारा 370, 35 A हटाकर एक देश में एक विधान एक प्रधान का सपना साकार किया है। सशक्त मंडल अभियान पर चर्चा करते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि तत्कालीन वाजपेई सरकार ने करोड़ो किसानों का जीवन किसान क्रेडिट कार्ड द्वारा आसान किया। पोकरण मे विस्फोट कर आणविक ताकत दी, भाजपा संगठन राष्टवाद विचार, सामाजिक सरोकार, लोककल्याण पर काम करने वाली पार्टी है। मोदी युग में जीना हम सब का सोभाग्य है, किसान सम्माननिधि से किसान का भला हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना से मोदी सरकार ने गरीबों को रहने के लिये छत दी है।
मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेशाध्यक्ष पुनिया ने राजस्थान की गहलोत सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि महिला हत्या, बलात्कार और गैंगरेप के मामले इसी कांग्रेस के राज में लगातार बढ़े है और मुख्यमंत्री जी कहते है कि महिलाओं के अपराधों के 47% मामले फेक है। इनकी कब जांच की गई और कौन सी एजेंसी से करवाई गई, यह सवाल उन्होंने उठाया है। उन्होंने इन्वेसमेंट समिट पर भी सवाल उठाते हुए कहा की उधोगों के विकास के लिए राजनीतिक ईच्छा शक्ति को जरूरत है। राजस्थान में पोटेंशल है, लेकिन उधोगों की अनदेखी करना कांग्रेस की प्रवत्ति रही हे। उद्योग के लिए बेसिक इंफ्राटेक्चर सरकार उपलब्ध नहीं करवा पा रही है, जिसके कारण उद्योगपति आकर्षित नहीं हो पा रहे। उन्होंने खाद की किल्लत के विषय पर बोलते हुए कहा की गहलोत सरकार को तीन साल का जश्न मनाने का कोई नैतिक अधिकार नही है। गहलोत सरकार द्वारा किसानों की कमर तोड़ने का काम किया जा रहा है, चाहे वो किसानों को बिजली देने का मुद्दा हो या फिर यूरिया का।
उन्होंने कहा की भाजपा पार्टी का काम धरातल पर करेंगे तो 2023 मे भाजपा पार्टी की भीलवाड़ा जिले में 7 सीटें जितने से कोई रोक नही सकता। भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली ने कहा कि भीलवाड़ा जिले में भाजपा ने कार्यकर्ताओं की बदौलत पंचायत , नगर पालिका चुनाव मे भाजपा की एतिहासिक जीत दर्ज कर इतिहास रचा कोरोना काल में भी भाजपा जनप्रतिनिधियों पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने जरुरामन्दों की मदद की, जिलाध्यक्ष तेली ने सतीश पुनिया को विश्वास दिलाया कि कार्यकर्ताओं के दम पर आने वाले 2023 में सभी सीटों पर भाजपा का परचम लहराएंगे। कार्यक्रम को सांसद सुभाष बहेड़िया, शहर विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी आदि ने भी संबोधित किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूनिया ने जनसंघ के सदस्य रहे मिट्ठू लाल स्वर्णकार, उदय लाल समदानी, दामोदर अग्रवाल, बद्री प्रसाद गुरुजी, गोविंद नारायण राठी, जगदीश डाड़ का भाजपा का दुपट्टा ओढा कर स्वागत अभिनंदन किया। महिला मोर्चा द्वारा 151 फ़ीट का साफा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पुनिया को जिलाध्यक्ष मंजू पालीवाल के नेतृत्व मे पहनाकर स्वागत किया गया।