8वी की छात्रा ने फांसी लगा दी जान, जांच में जुटी पुलिस

0
138
8वी की छात्रा ने फांसी लगा दी जान, जांच में जुटी पुलिस
गौरव रक्षक/ राजेंद्र शर्मा
भीलवाड़ा 15 दिसंबर 2021
शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र के विवेकानंद नगर में रहने वाली एक 15 साल की स्कूल छात्रा ने बीती रात को अपने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइट कर लिया। देर रात उसके कमरे से बाहर नहीं आने पर दादा दादी के आवाज लगाने पर घटना का पता चला। मामले की जानकारी मिलते ही प्रताप नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर मोर्चरी भिजवाया। जहां बुधवार सुबह उसका पोस्टमार्टम करवाया गया।
प्रताप नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन के पीछे विवेकानंद नगर में रहने वाली कविता पुत्री गणेशलाल ने मंगलवार रात को अपने कमरे में सुसाइड कर लिया। कविता 8वीं कक्षा की छात्रा थी। जिस समय कविता ने सुसाइड किया। उसके समय घर में उसके दादा दादी ही थे। और कविता घर के दूसरी मंजिल के कमरे में थी। कविता के माता पिता बिजौलिया थे। पुलिस ने बताया कि कविता अपने दादा दादी के पास ही रहती थी। अभी तक कविता द्वारा आत्म हत्या करने के मामले में कोई कारण सामने नहीं आया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here