राजस्थान राज्य राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ इकाई भीलवाड़ा द्वारा राजस्व मंत्री रामलाल जाट को ग्यारह सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन

0
104

राजस्थान राज्य राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ इकाई भीलवाड़ा द्वारा राजस्व मंत्री रामलाल जाट को ग्यारह सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन
मांगे:-
1:-तहसीलदार के रिक्त पदों का कार्यभार अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारियों को दिया जाए…!
2:- उपखंड एवं तहसील स्तर पर अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारियों के पदों को सृजन किया जावे…!
3:- अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी से तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के प्रावधानों को यथावत रखते हुए पदोन्नति के पदों में बढ़ोतरी की जावे..!
4:- तहसील कार्यालय में कार्यरत सहायक प्रशासनिक अधिकारी को दस्तावेज पंजीयन की शक्तियां प्रदान की जावे….!
5:- सहायक भर्ती में कोटा निर्धारण किया जावे…!
6:- राजस्व खेलकूद प्रतियोगिता (कोरोनावायरस से पूर्व की तरह) प्रतिवर्ष निरंतर आयोजित करने बाबत…!
7:- जिले के राजस्व मंत्रालय कार्मिकों को सचिवालय कार्य को के समान वेतन भत्ते एवं पदोन्नति के लाभ दिलाए जावे..!
8:- राजस्व मंत्रालय कर्मचारियों की ACR (वार्षिक कार्य मूल्यांकन) ऑनलाइन की जावे…!
9:- पत्रकारिता एवं क्षतिपूर्ति अवकाश का प्रावधान आवश्यक रूप से कराया जावे…!
10:- राजस्व विभाग के मंत्रालय कर्म को द्वारा देर रात्रि तक कार्यालय में रोककर तथा राजपत्रित अवकाश में भी कार्य किया जाता है पटवारियों की भांति मंत्रालय कार्मिकों को भी हार्ड ड्यूटी भत्ता ₹3500 दिया जावे..!
11:- राजस्व विभाग के लिए एक डिजिटल लाइब्रेरी ऑनलाइन वेबसाइट पर बनाई जाए जिस पर विभाग से संबंधित नियम कानून परिपत्र आदि एक साइट पर उपलब्ध हो सकें…!
12:- सभी कार्यालयों में एक रेस्ट रूम का निर्माण कराया जाए ताकि विशेष आपात परिस्थितियों तथा बीमारी आदि में स्वास्थ्य लाभ हेतु विश्राम कर सके अथवा अन्य राजस्व कार्यालयों से आने जाने वाले कार्मिक को रोकने विश्राम करने का स्थान मिल सके इस हेतु जिला स्तर पर भी एक संगठन का कार्य उपलब्ध कराया जावे…..
उक्त मांगों को लेकर राजस्व मंत्रालय कर्मचारी संघ इकाई भीलवाड़ा के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार गोखरू ने ज्ञापन सौंपा……!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here