आपको मिलेगा आपकी राशि का भाग्यफल आज के संपूर्ण मुहूर्त के साथ🌞🌞 आज का पंचांग 

0
14

आपको मिलेगा आपकी राशि का भाग्यफल आज के संपूर्ण मुहूर्त के साथ🌞🌞

आज का पंचांग

🕉 7 नवम्बर 2020
🕉️ पुरानी दिल्ली, भारत
🕉️ षष्ठी, कृष्ण पक्ष
🕉️ कार्तिक

🔱तिथि षष्ठी 07:22:51बाद सप्तमी
🔱पक्ष कृष्ण
🔱नक्षत्र पुनर्वसु 08:04:02
🔱योग शुभ 29:17:48*
🔱करण वणिज 07:22:51
🔱करण विष्टि भद्र 19:31:10
🔱वार शनिवार

🕉️ माह
🔱(अमावस्यांत) आश्विन
🔱(पूर्णिमांत) कार्तिक
🔱चन्द्र राशि कर्क
🔱सूर्य राशि तुला
🔱रितु शरद
🔱आयन दक्षिणायण
🔱संवत्सर शार्वरी
🔱संवत्सर (उत्तर) प्रमादी
🔱विक्रम संवत 2077
🔱विक्रम संवत (कर्तक) 2076
🔱शाका संवत 1942
🔱सौर प्रविष्टे 22, कार्तिक
🔱सूर्योदय 06:42:06
🔱सूर्यास्त 17:38:37
🔱दिन काल 10:56:30
🔱रात्री काल 13:04:12
🔱चंद्रास्त 12:20:43
🔱चंद्रोदय 23:04:22
🔱सूर्योदय लग्न तुला 20°56′ , 200°56′
🔱सूर्य नक्षत्र विशाखा
🔱चन्द्र नक्षत्र पुनर्वसु

🕉️ पद, चरण
🔱4 ही पुनर्वसु 08:04:02
🔱1 हु पुष्य 14:18:02
🔱2 हे पुष्य 20:29:28
🔱3 हो पुष्य 26:38:17

🕉️ मुहूर्त
🔱राहू काल 09:26 – 10:48 अशुभ
🔱यम घंटा 13:32 – 14:54 अशुभ
🔱गुली काल 06:42 – 08:04
🔱अभिजित 11:48 -12:32 शुभ
🔱दूर मुहूर्त 08:10 – 08:53 अशुभ

🕉️ चोघडिया, दिन
🔱काल 06:42 – 08:04 अशुभ
🔱शुभ 08:04 – 09:26 शुभ
🔱रोग 09:26 – 10:48 अशुभ
🔱उद्वेग 10:48 – 12:10 अशुभ
🔱चर 12:10 – 13:32 शुभ
🔱लाभ 13:32 – 14:54 शुभ
🔱अमृत 14:54 – 16:17 शुभ
🔱काल 16:17 – 17:39 अशुभ

🕉️ चोघडिया, रात
🔱लाभ 17:39 – 19:17 शुभ
🔱उद्वेग 19:17 – 20:55 अशुभ
🔱शुभ 20:55 – 22:33 शुभ
🔱अमृत 22:33 – 24:11 शुभ
🔱चर 24:11 – 25:49 शुभ
🔱रोग 25:49 – 27:27 अशुभ
🔱काल 27:27 – 29:05 अशुभ
🔱लाभ 29:05 – 30:43 शुभ

🕉 7 नवम्बर आज का राशि फल🕉

🐏 मेष (Aries): उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। सरकारी लाभ प्राप्त होने की संभावना है। कार्यालय से जुड़े कार्य के लिए प्रवास के योग हैं। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। घर के वातावरण में सकारात्मक परिवर्तन करने का प्रयास करेंगे। हर कार्य का निर्णय व्यवहारिक रूप से विचार करने के बाद लें।
🐂 वृषभ (Tauras): आज का दिन मिश्र फलदायी रहेगा। व्यापारी अपने व्यापार में धन लगाकर नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएंगे। विदेशगमन की संभावना भी है। किसी धार्मिक स्थल की भेंट से सात्विकता में वृद्धि होगी।
👭 मिथुन (Gemini):अशुभ घटनाओं की संभावना अधिक होने से सावधानी बरतें। रोगी का इलाज या शल्यचिकित्सा टाल दें। क्रोध करने से अपनी ही हानि होने की संभावना है। दिमाग को शांत रखें। मानहानि न हो इसका ध्यान रखें। शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे, इसलिए वाणी पर संयम रखकर वाद-विवाद टालें।
🦀 कर्क (Cancer): आज का दिन मित्रों और स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक बिता सकेंगे। मनोरंजक प्रवृत्तियों का भी आनंद प्राप्त होगा। व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ होने की संभावना अधिक है। भागीदारों से भी लाभ होगा। छोटा सा प्रवास या पर्यटन की स्मृति लंबे समय तक बनी रहेगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा।
🦁 सिंह (Leo): मानसिक रूप से चिंता से मन व्यग्र रहेगा। शंका और उदासी भी मन पर छाए रहेंगे। इसलिए आज मन भारी रहेगा। किसी कारणवश दैनिक कार्यों में विघ्न आ सकता है। व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग आज नहीं के बराबर मिलेगा। उच्च अधिकारी से भी संभलकर चलिएगा।
👧 कन्या (Virgo): आज विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है, संतान के विषय में आपको चिंता बनी रहेगी। शेयर-सट्टे में संभलकर चलें। मन में खिन्नता का अनुभव होगा।
⚖ तुला (Libra): आज आप शारीरिक रूप से शिथिलता और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव करेंगे। माता के विषय में चिंता रहेगी। स्थावर संपत्ति से सम्बंधित दस्तावेजी कार्य सावधानी से करें। प्रवास को आज संभव हो तो टाल दें। पारिवारिक वातावरण में कलह बना रहेगा। सामाजिक रूप से अपमानित न होना पड़े इसका ध्यान रखें।
🦂 वृश्चिक (Scorpio): आज आपके लिए लाभदायी दिन है, आज आर्थिक लाभ होने के साथ-साथ भाग्य में भी लाभ होगा। स्नेहीजनों के साथ सम्बंधों में प्रेम की अधिकता रहेगी। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय शुभ है। छोटे से प्रवास का आयोजन आप कर पाएंगे। मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।
🏹 धनु (Sagittarius): पारिवारिक वातावरण क्लेशपूर्ण रहेगा। निर्धारित कार्यों को पूर्ण न कर पाने से मन में हताशा भी बनी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को आज न लें, घर या व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा।
🐊 मकर (Capricorn): आज आप धार्मिक रूप से पूजन विधिे कर पाएंगे। पारिवारिक वातावरण मंगलमय रहेगा। मित्रों, स्नेहीजनों से आपको उपहार प्राप्त होंगे। व्यावसायिक और व्यापार के स्थान पर आपका प्रभाव बना रहेगा। आपके कार्य से उच्च अधिकारीगण भी संतुष्ट होंगे। आपके कार्य आज सरलता से पूर्ण होंगे।
⚱ कुंभ (Aquarius): आज शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी। परिवारजनों के साथ कलह होने की संभावना है। धन की लेनदेन या पूंजी निवेश करते समय ध्यान रखें। अदालती कार्यवाही में संभलकर चलिएगा। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। किसी का भला अपनी हानि होने पर भी आप कर पाएंगे।
🐟 मीन (Pisces): आज आकस्मिक धन लाभ की संभावना अधिक है। संतान के विषय में शुभ समाचार प्राप्त होंगे। बचपन के या पुराने मित्रों के साथ भेंट होने से आनंद छाया रहेगा। नए मित्रों से भी संपर्क हो पाएगा जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। सामाजिक प्रसंग के लिए कहीं बाहर जाने का अवसर प्राप्त होगा। व्यवसायिक क्षेत्र में आर्थिक रूप से लाभ होगा।

🙏आचार्य पंडित गोपाल झा ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ 2110 चिंता हरण शिव मन्दिर यमुना बाजार कश्मीरी गेट दिल्ली 110006 9891711913 🙏

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here