ज्योतिरादित्य सिंधिया से ‘बदला’ लेने आ रही हैं प्रियंका गांधी? पीतांबरा देवी से लेंगी आशीर्वाद

0
39

उपचुनाव से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनौती देने आ रही है। प्रियंका गांधी यहां पितांबरा देवी के दर्शन के लिए आ रही हैं। लेकिन मकसद चुनावी है। ग्वालियर-चंबल के दौरे के दौरान कांग्रेस नेताओं से मुलाकात भी करेंगी।
सचिन पायलट के बाद उपचुनाव के लिए एमपी में कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को भी बुलावा भेजा

प्रियंका गांधी पितांबरा देवी से लेने आ रही हैं आर्शीवाद

पितांबरा पीठ पहुंचने से पहले प्रियंका गांधी 6 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेंगी

बीजेपी ने कहा, प्रियंका गांधी के आने से नहीं पड़ेगा कोई फर्क

वक़्त नहीं है? हाइलाइट्स पढ़ने के लिए डाउनलोड ऐप

भोपाल
ज्योतिरादित्य सिंधिया हिसाब बराबर करने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उनके गढ़ में आ रही हैं। कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी का कार्यक्रम कुछ इस तरह से तैयार किया जा रहा है कि 1 तीर से 2 निशाना साधा जा सके। प्रियंका गांधी दतिया जिले में स्थित पीतांबरा देवी के दर्शन के लिए आ रही हैं। पीतांबरा पीठ ग्वालियर-चंबल संभाग में आता है। इस दौरान वह यहां स्थानीय नेताओं से भी मुलाकात और रोड शो करेंगी।

दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ने के बाद गांधी परिवार पर कई आरोप लगाए थे। इस उपचुनाव में बीजेपी से ज्यादा ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रतिष्ठा दांव पर है। क्योंकि इस बार के लोकसभा चुनाव में वह गुना-शिवपुरी से हार गए थे। 22 विधायकों के साथ बगावत कर उन्होंने एमपी में कमलनाथ की सरकार गिरा दी है। ज्योतिरादित्य सिंधिया का प्रभुत्व सबसे ज्यादा ग्वालियर-चंबल संभाग में ही हैं। ग्वालियर-चंबल में 16 विधानसभा सीट पर उपचुनाव है। कांग्रेस सिंधिया के गढ़ में घेराबंदी की तैयारी कर रही

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here