वीर भूमि हरियाणा के अमर वीरों की शहादत को सलाम युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं हमारे योद्धा : आरके सिंह

:

– 

हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के अवसर पर डीसी आरके सिंह ने नसीबपुर में शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

नारनौल 23 सितंबर। हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के अवसर पर उपायुक्त आरके सिंह ने बुधवार को नसीबपुर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। 

शहीदों के प्रति कृतज्ञता जाहिर करते हुए उपायुक्त ने कहा कि शहीदों का सम्मान युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। 

उन्होंने कहा कि शहीदों की गौरव गाथाएं हमें अपनी समृद्ध विरासत की सदैव याद दिलाती रहेंगी। उनकी कुर्बानी सदैव युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी। देश के उन शूरवीरों को कभी नहीं भुलाया जा सकता, जिन्होंने अपनी शहादत देकर देश की माटी का कर्ज अदा किया। यह दिन ऐसे वीरों के दिखाए मार्ग पर चलकर देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाने का संकल्प लेने का अवसर भी प्रदान करता है। 

गौरतलब है कि 23 सितंबर का दिन 1857 में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के नायक अमर शहीद राव तुलाराम की शहादत पर हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। राव तुलाराम का जन्म 1825 को रामपुरा जिला रेवाड़ी मेंं राव पूर्ण सिंह के घर हुआ था। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान राव तुलाराम ने अंग्रेजी हुकूमत के विरूद्ध मोर्चा संभालते हुए संघर्ष किया और आजादी की आवाज को बुलंद करने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नसीबपुर की लड़ाई में यहां एक ही दिन में 5 हजार से अधिक सैनिक शहीद हुए थे। बुधवार को जिला के विभिन्न संगठनों और राजनीतिक पार्टियों व आम नागरिकों ने अमर शहीदों की को नमन किया गया।

इस अवसर पर बीडीपीओ प्रमोद कुमार व नसीबपुर के सरपंच के प्रतिनिधि हरपाल सिंह यादव के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।

भूमि हरियाणा के अमर वीरों की शहादत को सलाम :

–  युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं हमारे योद्धा : आरके सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *