भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश संगठन के आह्वान पर भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली के निर्देशानुसार भाजपा जिला संगठन द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस को 14 सितम्बर से 20 सितम्बर तक सेवा सप्ताह के रूप मे मनाने हेतु कार्यक्रम तय किये है
भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया की आज प्रदेश द्वारा माननीय मोदी जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर 70 स्लाईड की प्रदर्शनी सोशल मीडिया पर प्रचारित करने का कार्यक्रम महिला मोर्चा एवं आई.टी.विभाग द्वारा किया गया
15 सितम्बर को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान 70 स्थानों में चलाना अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा
16 सितम्बर को 70 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग उपकरण एवं 70 गरीब भाईयों-बहनों को चश्मा प्रदान करने का कार्यक्रम अनुसूचित जाति मोर्चा व जनजाति मोर्चा द्वारा
17 सितम्बर की प्रत्येक मण्डल में 70 वृक्षारोपण के कार्यक्रम एवं 70 गरीब बस्ती तथा अस्पतालों में कोविड-19 निर्देशों का पालन करते हुये फल वितरण किसान मोर्चा द्वारा
18 ,19 सितम्बर जिला स्तर पर युवा मोर्चा द्वारा 70 बन्धुओं का ब्लड़ डोनेशन कार्यक्रम एवं स्थानीय आवश्कतानुसार अस्पतालों के माध्यम से 70 प्लाज्मा डोनेशन किया जाएगा
20 सितम्बर जिले के 70 शक्ति केन्द्र ग्रामों का चयन कर स्वच्छता अभियान ओ.बी.सी. मोर्चा द्वारा किया जाएगा
सेवा सप्ताह कार्यक्रम प्रभारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश जीनगर ने बताया कि भाजपा द्वारा देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर 2020 को जिले के सभी मण्डलो पर प्रातः 8 बजे स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा एवं उसके पश्चात स्थानीय चिकित्सालयो मे रोगियो को फल वितरण किया जायेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली के निर्देशानुसार सेवा सप्ताह के दोरान जिले भर मे होने वाले सभी कार्यक्रमो मे विधानसभा क्षैत्र के विधायक, प्रधान, चेयरमेन, मण्डल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठो के पदाधिकारी शामिल रहेगे साथ ही सभी कार्यक्रम कोविड – 19 की गाइडलाइन को ध्यान मे रखते हुये किये जायेगे।