नारनौल, 14 अगस्त। स्वच्छ भारत मिशन के सदस्य डा. आरके जांगड़ा ने आज जिला क्षय रोग अस्पताल व छिलरो पीएचसी में त्रिवेणी लगाई। इसके अलावा उन्होंने दोनो ही स्थानों पर साफ-सफाई का जायजा लिया।श्री जांगड़ा ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन एक ऐसा मिशन है जिससे हर हिंदुस्तानी जूड़ा हुआ है। पर्यावरण स्वच्छता भी इसका एक अहम हिस्सा है। इसी कड़ी में लोगों को इसम मौसम में अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जाता है। उन्होंंने कहा पेड़ों के बिना जीवन संभव नहीं है। देश व प्रदेश में हरियाली बढ़ाने के लिए आम नागरिकों को एक साथ मिलकर इस अभियान को ओर गति देनी होगी।श्री जांगड़ा ने कहा कि हमें विकास व पर्यावरण के बीच सामंजस्य बिठाना होगा। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में हरियाली अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जाए। लोगों की सहभागिता का ही नतीजा है कि महेंद्रगढ़ जिला में सबसे अधिक हरियाली है। इस हरियाली को बरकरार रखने का एक ही तरीका है कि हम अधिक से अधिक पौधे लगाएं। इसके साथ-साथ यह भी सुनिश्चित करें कि उन पौधों की लगातार देखभाल भी करें।इस अवसर पर सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार, डा. आशा शर्मा, छिलरो पीएचसी से डा. अमित तथा बीडीपीओ धर्मबीर मौजूद थे।