पूर्व विधायक व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भीमराज भाटी पर हमला।

0
21

रिपोर्ट- अमित वशिष्ठ

पाली के रोहट क्षेत्र के कलाली गाँव मे बुधवार की सुबह पूर्व विधायक व वरिष्ट कांग्रेसी नेता भीमराज भाटी पर नरेगा की महिलाओं ने जानलेवा हमला करके गम्भीर घायल कर दिया। कलाली भाटो की ढाणी के निकट चल रहे नरेगा कार्य पर पुर्व विधायक भीमराज भाटी नरेगा श्रमिकों की समस्या को सुनने के लिए गए थे तो वहाँ पर मौजूद नरेगा श्रमिक महिलाओं से भाटी जी का किसी बात पर विवाद हो गया बात बढ़ने पर महिलाओं ने भाटी पर जानलेवा हमला करते हुए मारपीट शुरू कर दी जिसमे भीमराज भाटी घायल गए जिन्हें रोहट हॉस्पिटल लाया गया जहाँ से पाली के बांगड़ हॉस्पिटल रेफर कर दिया।

बाद में पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुच पूरे मामले की जानकारी ली।।चिकित्सकों ने बताया ह की पूर्व विधायक की नाक में गहरी चोट आई है।पूर्व विधायक ने बताया कि वो वहा मजदूरों से पानी और छाया को लेकर बात कर रहे थे तभी महिलाओ ने उन पर हमला कर दिया।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here